फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स को मास्क- सेनेटाइजर किए वितरित
जयपुरPublished: Apr 20, 2021 05:23:27 pm
– प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव reema agarwal ने किए मास्क वितरित
Masks – Sanitized Distributed to Frontline Corona Warriors
Jaipur प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद कोरोना की रोकथाम के लिए लागू की गाइडलाइन की पालना में लगे फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स को मंगलवार को मास्क और सेनेटाइजर वितरित किए। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज के निर्देश पर प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव और समाजसेवी रीमा अग्रवाल ने कोरोना की रोकथाम के लिए जरूरी मास्क का वितरण किया। महिला कांग्रेस महासचिव और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर और मालवीय नगर थाना स्टाफ सहित पुलिस चेक प्वाइंट पर काम कर रहे हैं, पुलिसकर्मियों और अस्पतालों में काम कर रहे चिकित्सकों को मास्क वितरित किए। इस मौके पर रीमा अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वारियर्स के रूप में चिकित्सक और पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी बखूबी
निभा रहे हैं। ऐसे में हम लोगों का भी कर्तव्य बनता है कि इनका खयाल रखें। हमारा फर्ज बनता है कि जो अग्रिम पंक्ति में हमारी सुरक्षा के लिए खड़े हैं, उनके लिए हम भी कुछ करें। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस का कार्यकर्ता सोनिया गांधी के निर्देशो का पालन करते हुए कोरोना वॉरियर्स को संबल देने के लिए सामाजिक कार्य मे जुट गया है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता संदीप आहूजा, मनीषा आर्य, राजीव आर्य, सुखबीर सिंह और महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रहे।