scriptयदि माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न, तो श्रद्धा से करें ये उपाय, होगी धन की वर्षा | mata lakshmi | Patrika News

यदि माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न, तो श्रद्धा से करें ये उपाय, होगी धन की वर्षा

locationजयपुरPublished: Jul 05, 2018 02:03:57 pm

Submitted by:

Devendra Singh

लक्ष्मी माता की कृपा पाना चाहते है। इसलिए लक्ष्मी जी की पूजा विधि-विधान से करने के बाद इन उपायों जरुर अपनाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।

lakshmi mata

lakshmi mata

यदि लक्ष्मी को करना है प्रसन्न, तो श्रद्धा से करें ये उपाय, होगी धन की वर्षा

जयपुर। शास्त्रों के अनुसार हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी का दिन माना जाता है। जिन्हें धन की देवी माना जाता है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन कई लोग व्रत भी रखते है जिससे कि उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएं। धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना बहुत ही आसान है।
अगर आप भी लक्ष्मी माता की कृपा पाना चाहते है। इसलिए लक्ष्मी जी की पूजा विधि-विधान से करने के बाद इन उपायों जरुर अपनाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। साथ ही माता लक्ष्मी आपके घर पर अखंड वास करेगी।
माता को प्रसन्न करने के सात जुरूरी उपाय
— शुक्रवार के दिन उस जगह जाए। जहां पर मोर नृत्य करते है। वहां की मिट्टी लाकर एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पवित्र जगह में रख दें और उसकी रोज पूजा करें।
— घर में स्वच्छटा का जरुर ध्यान दे। इससे माता लक्ष्मी जरुर प्रसन्न होती है। साथ ही कभी शाम के समय घर में झाडू न लगाए इससे घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है।
—घर पर ऐसी पेड़ की टहनी लेकर आए जिसमें चमगादड़ बैठते हो। और ऐसी जगह पर रेख जहां पर उसे कोई देख न पाएं।

— माता लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा करने के बाद दक्षिणावर्त शंख में चावल के दाने और लाल गुलाब की पंखुडिया डालें। इससे धन लाभ का योग बनता है।
— शुक्रवार के दिन किसी गरीब या जरुरतमंद व्यक्ति को सफेद चीजें जैसे कि आटा, चावल या सफेद रंग के कपड़े दान करें। इससे माता की कृपा आप पर बनी रहती है।

—शुक्रवार के दिन 11 छोटे आकार के नारियल लेकर एक पीले कपड़े में बांधकर किचन के पूर्व स्थित कोने में बांध दें। ऐसा करने से आपके घर कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो