scriptपांच वर्षों के दौरान 2018 में सर्वाधिक घुसपैठ, सबसे ज्यादा जवान शहीद | maximum infiltration in 2018, most jawans martyr | Patrika News

पांच वर्षों के दौरान 2018 में सर्वाधिक घुसपैठ, सबसे ज्यादा जवान शहीद

locationजयपुरPublished: Oct 27, 2019 12:16:56 am

Submitted by:

anoop singh

जम्मू-कश्मीर: पांच वर्षों में सबसे ज्यादा आतंकी घटनाएं भी
 

पांच वर्षों के दौरान 2018 में सर्वाधिक घुसपैठ, सबसे ज्यादा जवान शहीद

पांच वर्षों के दौरान 2018 में सर्वाधिक घुसपैठ, सबसे ज्यादा जवान शहीद

नई दिल्ली . पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों ने 2018 के दौरान जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की 328 कोशिशें की। इनमें से 143 कोशिशें कामयाब रहीं।
गृहमंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार यह आंकड़ा पिछले पांच वर्षों के दौरान सबसे ज्यादा है। वर्ष 2018 के लिए जारी रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान राज्य में 257 आतंकी मारे गए और 91 सुरक्षाबल शहीद हो गए। 39 नागरिकों की भी मौत हो गई। राज्य में आतंक से जुड़ी कुल 614 घटनाएं हुईं। पिछले पांच वर्षों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है।
श्रीनगर में हमला, छह जवान घायल
जम्मू. आतंकियों ने शनिवार शाम को श्रीनगर के करन नगर इलाके में सीआरपीएफ के दस्ते पर ग्रेनेड हमला किया। हमले में सीआरपीएफ की 144 वीं बटालियन के कम से कम छह जवान घायल हो गए। आतंकियों ने ग्रेनेड हमले के बाद जवानों पर फायरिंग भी की। शाम करीब 6:50 पर हुए हमले के दौरान जवान एक सुरक्षाचौकी पर तैनात थे। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलियां चलाईं। दोनों ओर से करीब 15 मिनट की गोलीबारी के बाद आतंकी भाग निकले। हमला पुलिस कंट्रोलरूम से 200 मीटर दूरी पर किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो