script3 निकायों में 5 ने की अध्यक्ष के लिए दावेदारी, नामांकन की आज अंतिम तिथि | mayor election, nikay chunav, update | Patrika News

3 निकायों में 5 ने की अध्यक्ष के लिए दावेदारी, नामांकन की आज अंतिम तिथि

locationजयपुरPublished: Nov 20, 2019 07:39:39 pm

Submitted by:

Sunil Sisodia

26 को होगा चुनाव
जयपुर।
प्रदेश के 49 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी करने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।
 

3 निकायों में 5 ने की अध्यक्ष के लिए दावेदारी, नामांकन की आज अंतिम तिथि

state election commision

नामांकन के लिए दो दिन का समय तय किया गया था। इसमें पहले दिन बुधवार को मात्र 3 नगर पालिकाओं में 5 ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है। गुरुवार को नामांकन की अंतिम तिथि है। नामांकन लेने को लेकर अन्य निकायों में दिनभर राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी इंतजार करते रहे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। प्रदेश में 16 को हुए चुनावों के परिणाम मंगलवार को मतगणना के बाद जारी कर दिए गए थे। इनमें करीब 20 निकायों में कांग्रेस और 6 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। जबकि शेष में निर्दलीयों के समर्थन से ही अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
नामांकन के पहले दिन चूरू जिले की नगर पालिका राजगढ़ में 2, बांसवाड़ा की नगर पालिका प्रतापुर गढ़ी और उदयपुर जिले की कानोड़ नगर पालिका में 1 ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की। ऐसे में अब नामाकंन के लिए एक दिन बचा है। गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच व अन्य प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव अध्यक्ष पद के लिए 26 को होगा।
उधर, ज्यादा से ज्यादा निकायों में अध्यक्ष पद हांसिल करने को लेकर बुधवार को दिनभर कांग्रेस व भाजपा नेताओं की गुप्त बैठकें चलती रही। सभी जोड़तोड़ की रणनीति में व्यस्त बताए जा रहे हैं। इसको लेकर निर्दलीयों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा ने अपने पार्षदों को पहले ही बाड़ेबंगी में ले लिया है।

तीन पालिकाओं में 5 ने की अध्यक्ष के लिए दावेदारी
नगर पालिका राजगढ़ (चूरू) – 2
नगर पालिका प्रतापपुर गढ़ी (बांसवाड़ा) – 2
नगर पालिका कानोड़ (उदयपुर) – 1

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो