script59 हजार से ज्यादा महिलाओं को मिली प्रसव पूर्व चिकित्सा सेवाएं | medical camp for pregnant women | Patrika News

59 हजार से ज्यादा महिलाओं को मिली प्रसव पूर्व चिकित्सा सेवाएं

locationजयपुरPublished: Jun 10, 2020 05:56:05 pm

Submitted by:

Tasneem Khan

जयपुर। कोरोना महामारी की मुश्किलों के बीच प्रदेशभर की गर्भवती महिलाओं को आवश्यक सेवाएं दी गई। इस दौरान राज्य की 59 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

59 हजार से ज्यादा महिलाओं को मिली प्रसव पूर्व चिकित्सा सेवाएं

59 हजार से ज्यादा महिलाओं को मिली प्रसव पूर्व चिकित्सा सेवाएं

जयपुर। कोरोना महामारी की मुश्किलों के बीच प्रदेशभर की गर्भवती महिलाओं को आवश्यक सेवाएं दी गई। इस दौरान राज्य की 59 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जबकि कोरोना महामारी के दौरान ऐसी महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई हैं। सुरक्षित मातृत्व के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से महिलाओं की जांच की गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक नरेश ठकराल ने बताया कि प्रदेश के 2 हजार 787 राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगाए शिविरों में स्त्रीरोग विशेषज्ञ और चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में 59 हजार 382 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।
इन शिविरों में अब फिर से गर्भवती महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही हैं। शिविर में चिकित्सकों ने जांच के बाद महिलाओं को जरूरी दवाइयां दी। आपको बता दें कि मातृ मृत्युदर व शिशु मृत्युदर में कमी लाने में सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो