जयपुर

कांग्रेस में वास्तविक सदस्यता, भाजपा के मिस्ड कॉल की परंपरा नहीं: डोटासरा

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया है। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस में तो वास्तविक रूप से सदस्य बनाए जाते है, भाजपा की तरह मिस्ड कॉल के जरिए सदस्य बनाने की परंपरा कांग्रेस में नहीं है।

जयपुरOct 31, 2021 / 02:46 pm

rahul

govind singh dotasara

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया है। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस में तो वास्तविक रूप से सदस्य बनाए जाते है, भाजपा की तरह मिस्ड कॉल के जरिए सदस्य बनाने की परंपरा कांग्रेस में नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सदस्यता अभियान 5 महीने तक चलेगा और लाखों लोगों को इसमें जोड़ा जाएगा। कांग्रेस का सदस्यता अभियान सोमवार को शुरू हो रहा है। प्रदेश प्रभारी अजय माकन दोपहर 1:30 बजे कांग्रेस मुख्यालय में इसकी शुरुआत करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के अन्य नेता भी साथ रहेंगे। डोटासरा ने आज पीसीसी में मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने महंगाई के सारे रेकार्ड तोड़ दिए है। कांग्रेस इनके जनता के बीच जा रही है। आगामी 14 नवंबर से 29 नवंबर तक जन जागरण अभियान किया जा रहा है। विधानसभा उपचुनाव की दो सीटों को लेकर कांग्रेस की जीत का दावा किया और कहा कि जनता भाजपा को सबक सिखाने जा रही है। अलवर और धौलपुर की तरह हम उपचुनाव भी जीत रहे है।

Home / Jaipur / कांग्रेस में वास्तविक सदस्यता, भाजपा के मिस्ड कॉल की परंपरा नहीं: डोटासरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.