जयपुरPublished: Jul 22, 2023 08:04:59 pm
Manish Chaturvedi
सावन के महीने का महिलाओं के जीवन में बड़ा महत्व है।
जयपुर । सावन के महीने का महिलाओं के जीवन में बड़ा महत्व है। इस महीने में लहरिया पहन महिलाएं हर दिन को उत्सव के रूप में मनाती हैं। इस बार अधिक मास ने इसका मजा दोगुना कर दिया। महिलाओं को बारिश के सीजन में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सांगानेर स्थित एक निजी हॉस्पिटल और कलमप्रिया साहित्य संस्थान ने स्वास्थ्य, सावन और लहरिया का सरोकार विषय पर लाइव टॉक शो आयोजन किया गया। हॉस्पिटल की वरिष्ठ सलाहकार स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्यमवदा पांडे ने महिलाओं को किस प्रकार सावन के मौसम में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए, इस बारे में सेहत के टिप्स दिए। महिलाओं को बारिश के मौसम में खाने पीने में लापरवाही से और त्वचा संबंधी समस्या से बचाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को लाइफ में खुश रहने का कांसेप्ट देते हुए बताया कि 40 की उम्र में फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए, 60 की उम्र में शारीरिक रूप से स्ट्रांग होना चाहिए और 80 की उम्र में इंडिपेंडेंट जीवन जीना चाहिए।