scriptमंत्री हेमसिंह भड़ाना का इस्तीफा, बोले— थानागाजी से चुनाव लड़ कर जीतूंगा, फिर BJP में कभी वापस नहीं जाऊंगा | Minister Hem Singh Bhadana quits, says- will not join BJP again | Patrika News

मंत्री हेमसिंह भड़ाना का इस्तीफा, बोले— थानागाजी से चुनाव लड़ कर जीतूंगा, फिर BJP में कभी वापस नहीं जाऊंगा

locationजयपुरPublished: Nov 18, 2018 05:31:26 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Minister Hem Singh Bhadana quits, says- will not join BJP again

Minister Hem Singh Bhadana quits, says- will not join BJP again

जयपुर/ अलवर। विधानसभा चुनाव की कुछ टिकटों की शनिवार को घोषणा होने के बाद जिले की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। थानागाजी से विधायक व कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा थानागाजी से ही विधानसभा का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। यह भी कहा कि आगे कभी भाजपा में वापस नहीं जाऊंगा।
भाजपा ने शनिवार को विधानसभा चुनावों के प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की, जिसमें अलवर जिले से थानागाजी, बानसूर बंजारा के प्रत्याशियों की घोषणा की गई। थानागाजी से विधायक व कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना की जगह पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा को टिकट दे दिया, जो कि खुद बानसूर से टिकट की मांग कर रहे थे।

घोषणा के बाद शाम को भड़ाना अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले। उसके बाद उन्होंने कहा कि जब मैं भाजपा में आया, तब थानागाजी में भाजपा चौथे नंबर पर थी। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इतनी मेहनत की, पार्टी को लेकर आया। अब हमारे साथ अन्याय हुआ है, जिसे सहन नहीं करेंगे। यहां के कार्यकर्ता में परिवार के सदस्य पहले भी इनके बीच रहकर निर्णय की है। अब कार्यकर्ताओं की आवाज सुनने के बाद यह ऐलान कर रहा हूं कि विधानसभा चुनाव थानागाजी से लड़ूंगा और जीतूंगा भी। मेरे साथ समस्त मंडल अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता भी हैं। जीतने के बाद भी कभी भाजपा में वापस नहीं जाऊंगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो