scriptमंत्रालयिक कर्मचारियों का आंदोलन जारी | Ministerial employees' movement continues | Patrika News

मंत्रालयिक कर्मचारियों का आंदोलन जारी

locationजयपुरPublished: Jul 23, 2021 08:35:53 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

काली पट्टी बांधकर किया आधे दिन के कार्य का बहिष्कार

मंत्रालयिक कर्मचारियों का आंदोलन जारी

मंत्रालयिक कर्मचारियों का आंदोलन जारी



जयपुर 23 जुलाई
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर मंत्रालयिक कर्मचारियों का आंदोलन शुक्रवार को भी जार रहा। शुक्रवार को राज्य के राजकीय कार्यालयों में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर मध्यान्ह बाद कार्य का बहिष्कार किया। संघर्ष समिति के संयोजक मंडल सदस्य गजेंद्र सिंह राठौड़, सुरेश धाबाई, प्रांतीय सदस्य अशोक भंडारी, मोहन तनेजा, जयपुर जिला संयोजक दिलीप सिंह राजावत ने कार्यालयों में कर्मचारियों को संबोधित किया। संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक मंडल सदस्य और प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि संघर्ष समिति के तीसरे चरण का आंदोलन 26 जुलाई तक चलेगा, जिसमें समस्त राज्य में मंत्रालय कर्मचारी काली पट्टी बांधकर मध्यान्ह बाद कार्य बहिष्कार कर विरोध करेंगे फिर भी यदि सरकार ने हमारे साथ वार्ता नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी सचिव ने किया जोधपुर का दौरा
– विकास कार्यो का लिया जायजा
जयपुर। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने शुक्रवार को जोधपुर का दौरा कर, कई विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर जाकर परियोजनाओं की कार्य प्रगति देखी और आवश्यक निर्देश दिए। वे सुबह पहले पावटा सेटेलाइट अस्पताल के विस्तार कार्य का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। वहीं आंगणवा गांव में सड़क चौड़ी करने का अवलोकन किया। प्रमुख शासन सचिव ने मंडोर उद्यान में चल रहे मास्टर प्लान के पहले फेज के पूरे हुए कार्य की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह, जेडीए आयुक्त कमर उल चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी महिपाल भारद्वाज मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो