जयपुरPublished: Mar 16, 2023 10:26:10 am
firoz shaifi
-पुलिस कमिश्नरेट स्थित शहीद स्मारक पर आज से अनिश्चितकालीन धरना देंगे मंत्रालयिक कर्मचारी, विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने भी मंत्रालयिक कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया
जयपुर। गहलोत सरकार के पांचवें और अंतिम बजट में मंत्रालयिक कर्मचारियों की अनदेखी और अपनी विभिन्न मांगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज मंत्रालयिक कर्मचारी अब गहलोत सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। मंत्रालयिक कर्मचारियों ने गहलोत सरकार के खिलाफ अब आंदोलन का बिगुल बजा दिया है।