scriptमंत्रियों ने मेहमाननवाजी पर खर्च किए 5 लाख रुपए से ज्यादा, इन मंत्रियों ने खूब की मेहमानों की आवभगत | Ministers Spend more than 5 lakh rupees on Guests welcome | Patrika News

मंत्रियों ने मेहमाननवाजी पर खर्च किए 5 लाख रुपए से ज्यादा, इन मंत्रियों ने खूब की मेहमानों की आवभगत

locationजयपुरPublished: Feb 17, 2020 11:20:26 am

Submitted by:

dinesh

सरकार के मंत्रियों ने सचिवालय में अपने कार्यालय में होने वाली बैठकों में आने वाले अफसरों, अन्य आगंतुकों की मेहमाननवाजी खूब की है। इसमें परिवहन मंत्री प्रताप सिंह और पर्यटन मंत्री सबसे आगे रहे हैं…

pratap-vishvendra.jpg
पुनीत शर्मा 

जयपुर। सरकार के मंत्रियों ने सचिवालय में अपने कार्यालय में होने वाली बैठकों में आने वाले अफसरों, अन्य आगंतुकों की मेहमाननवाजी खूब की है। इसमें परिवहन मंत्री प्रताप सिंह और पर्यटन मंत्री सबसे आगे रहे हैं। दोनों ने मेहमानों के लिए सचिवालय कैंटीन से 40 हजार रुपए से ज्यादा के चाय-नाश्ता और कॉफी मंगवाई। कैंटीन संचालक ने मंत्रियों के कार्यालय में चाय-नाश्ते का 5 लाख रुपए से ज्यादा का बिल सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा है।
गौरतलब है कि नियंत्रक महालेखा परीक्षक ने सचिवालय में मंत्रियों के कक्ष में होने वाली बैठकों के खर्च को लेकर आपत्ति उठाई थी और सामान्य प्रशासन विभाग से जवाब मांगा था। आपत्ति के बाद कार्मिक विभाग की प्रमुख सचिव रोली सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसके बाद सभी मंत्रियों के विशिष्ठ सचिव और निजी सचिवों को निर्देश दे दिए गए हैं कि चाय-कॉफी और नाश्ते के लिए जो पर्ची या मांग पत्र कैंटीन भेजा जाता है, उसे नष्ट नहीं किया जाए। ताकि कैंटीन से दिए गए बिलों का तिथिवार और बैठकों के बाद पर्ची और मांग पत्र का सत्यापन किया जा सके। इसके साथ ही रजिस्टर भी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इन्होंने किया कम खर्च
जानकारी के अनुसार वर्ष 2019-20 में प्रताप सिंह ने आवभगत के लिए 43305 रुपए और विश्वेन्द्र सिंह ने 42411 रुपए चाय-कॉफी और नाश्ते पर खर्च किए। नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल सबसे पीछे रहे। उन्होंने अपने कार्यालय में केवल 6625 रुपए का खर्चा किया।
मंत्रियों ने आवभगत पर इतना किया खर्च
सचिन पायलट, उपमुख्यमंत्री : 16310
शांतिकुमार धारीवाल, नगरीय विकास मंत्री : 6625
परसादीलाल, सहकारिता मंत्री : 23015
भंवरलाल मेघवाल, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग : 13956
लालचंद कटारिया, कृषि मंत्री : 16147
रघु शर्मा, चिकित्सा मंत्री : 34381
प्रमोद जैन भाया, खान मंत्री : 7238
विश्वेन्द्र सिंह, पर्यटन मंत्री : 42411
हरीश चौधरी, राजस्व मंत्री : 29569
रमेश चंद मीणा, खाद्य मंत्री : 10294
उदयलाल आंजना, सहकारिता मंत्री : 28192
शाले मोहम्मद, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री : 16335
गोविंद सिंह डोटासरा, शिक्षा मंत्री : 20816
ममता भूपेश, महिला एवं बाल विकास मंत्री : 19179
अर्जुन सिंह बामनिया, जनजाति क्षेत्रीय विभाग : 23030
भंवर सिंह भाटी, उच्च शिक्षा मंत्री : 37632
अशोक चांदना, खेल मंत्री : 37632
सुखराम विश्नोई, वन मंत्री : 29406
सुभाष गर्ग, तकनीकी शिक्षा मंत्री : 25655
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो