scriptपेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची पंद्रह साल की लड़की, तो बुलानी पड़ गई पुलिस | minor girl raped in Jaipur | Patrika News

पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची पंद्रह साल की लड़की, तो बुलानी पड़ गई पुलिस

locationजयपुरPublished: Nov 16, 2021 11:50:29 am

Submitted by:

JAYANT SHARMA

गौरतलब है कि देश में राजस्थान ही ऐसा राज्य है जहां पर रेप केसे के सबसे ज्यादा मामले दर्ज होते हैं।

 girl

Tried to rape an eight-year-old girl

जयपुर
प्रदेश में रेप के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अधिकतर मामलों में वीडियो बनाए जाते हैं और उसके बाद ब्लेकमेल कर पैसा मांगा जाता है या फिर बार बार रेप किया जाता है। इस तरह के मामले बढ़ने से परिवारों की तो बदनामी होती ही है साथ ही पुलिस को भी अन्य कई बड़े केस छोड़कर इस तरह के केसेज में मैन पावर लगानी होती है। पुलिस अफसरों का कहना है कि पुलिस तो अपना काम करती ही है अगर परिवार भी समय पर ध्यान दे तो इस तरह केसेज को काफी हद तक कम किया जा सकता है। गौरतलब है कि देश में राजस्थान ही ऐसा राज्य है जहां पर रेप केसे के सबसे ज्यादा मामले दर्ज होते हैं। इस बीच गुरुवार को फिर से शहर में रेप के कई केस सामने आए हैं।
शहर की भट्टा बस्ती पुलिस ने सोलह साल की एक किशोरी के साथ रेप करने और मारपीट करने के मामले मे एक नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। रेप का मामला दर्ज होने के साथ ही आरोपी फरार हो गया। अब उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जिस किशोरी का रेप हुआ उसकी मां ने पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को धमकाकर पड़ोसी ही रेप कर रहा था। परिवार को मारने की धमकी दे रहा था। करीब पांच से छह महीने तक वह लगातार बेटी को बर्बाद कर रहा था। कुछ दिन पहले बेटी ने पेट दर्द होने के बारे में मां को बताया तो मां ने दवा दे दी। बाद में जब दर्द कम नहीं हुआ तो मां अपनी बेटी को लेकर अस्पताल गई। वहां चिकित्सकों ने जब प्रेगनेंसी टेस्ट किया तो पता चला कि बेटी दो से तीन महीने की गर्भवती है। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक पास ही रहने वाला है। वह परिवार से इतना मिलनसार था कि सोचा भी नहीं जा सकता कि वह रेप कर सकता है। पुलिस को पीडि़ता का वीडियो बनाने के बारे में भी जानकारी मिली है।
23 वर्षीय युवती को शादी का झांसाए रेप करता रहा
उधर विद्याधर नगर में 23 वर्षीय एक नव विवाहिता ने एक युवक के खिलाफ रेप करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच कर रही विद्याधर नगर पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी। वह मूल रूप से झुझुनूं जिले की रहने वाली है और यहां किराये पर रहती है। शादी के बाद जब जयपुर आई थी उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। उसने काम दिलाने के बहाने बातचीत शुरु की और विवाहिता को अपने साथ रखने एवं अच्छे जीवन के सपने दिखाकर शादी का वादा कर लिया। इस बीच उसने विवाहिता से कई बार संबध भी बनाए और गुपचुप तरीके से वीडियो तक बना लिए। बाद में उसने पीडि़ता को भगा दिया। पीडि़ता ने इस बारे मे जब अपने परिवार को जानकारी दी तो परिवार के लोग दंग रह गए। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
नशा देकर बेहोश किया और गंदा काम कर वीडियो बनाया
वहीं मुहाना थाना क्षेत्र में रहने वाली चालीस वर्षीय विवाहिता ने एक आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके घर आता जाता था। इस कारण उससे बातचीत थी। कुछ दिन पहले जब वह मिला तो उसने धोखे से नशा दे दिया जिससे पीडिता बेहोश हो गई। उसके बाद उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने के नाम पर कई बार रेप किया और रुपयों की मांग करने लगा। आखिर जब पीडिता का सब्र टूट गया तो उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और पुलिस के पास पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो