scriptमौसेरी बहन से दुष्कर्म करता था भाई, प्रेगनेंट हुई 13 साल की बेटी तो दंग रह गए मां-बाप | Minor Sister Rape : Minor Rape in Jaipur | Patrika News

मौसेरी बहन से दुष्कर्म करता था भाई, प्रेगनेंट हुई 13 साल की बेटी तो दंग रह गए मां-बाप

locationजयपुरPublished: Jul 09, 2019 11:47:33 am

Submitted by:

dinesh

Minor Sister Rape : भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें अपनी ही नाबालिग मौसेरी बहन से दुष्कर्म ( Minor Rape in Jaipur ) के करने वाले आरोपी को गलतागेट पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया…

rape
जयपुर। राजधानी जयपुर में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें अपनी ही नाबालिग मौसेरी बहन से दुष्कर्म ( Sister Rape ) के करने वाले आरोपी को गलतागेट पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग पीडि़ता ( minor rape ) के परिवार ने इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
छह महीने से कर रहा था गंदा काम ( Rape in Jaipur )
पुलिस ने बताया कि आरोपी ईदगाह कच्ची बस्ती निवासी है। करीब छह माह से वह 13 वर्षीय बेटी का देह शोषण कर रहा था। जब भी उसे मौका मिलता वह नाबालिग से दुष्कर्म करता। ऐसे में नाबालिग गर्भवती हो गई। उसके गर्भवती होने पर परिजनों को आरोपी की घिनौनी हरकतों का पता चला। इसपर परिजनों ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मनचला फोन पर टीचर्स से करता है अश्लील बातें
वहीं जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय कि महिला शिक्षकों को मनचले द्वारा फोन कर परेशान करने का मामला सामने आया है। मनचला एक-दो नहीं बल्कि 40-50 महिला शिक्षकों को फोन कर पिछले कुछ दिन से परेशान कर रहा है। फोन पर वह अश्लील बातें करता है। एक महिला टीचर के घर तो उसने पार्सल तक भिजवा दिया। परेशान महिला शिक्षकों ने 1 दिन पहले कुलपति से मिलकर मौखिक शिकायत की। वहीं सोमवार को महारानी कॉलेज की प्रिंसिपल से भी बड़ी संख्या में महिलाएं मिलीं। हालांकि महिला टीचर्स ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है। मौखिक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरयू ने अपनी वेबसाइट से सभी टीचर्स के नाम, मोबाइल नंबर, फोटो, पता आदि जानकारी हटा दी हैं। एक महिला टीचर ने अपने स्तर पर पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत की है।
इंटरनेट के जरिए कर रहा फोन
पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्थान विवि की एक महिला शिक्षक ने शिकायत की है। महेशनगर थाना क्षेत्र में रहने के कारण उनकी शिकायत वहां भेजी है। हालांकि फोन कर परेशान करने वाला इंटरनेट के जरिए कम्प्यूटर (स्फूकिंग) से फोन कर रहा है। ऐसे में लोकेशन पता करने में समय लग रहा है।
– महिला शिक्षकों ने मौखिक शिकायत की है। इस पर प्रसंज्ञान लेते हुए इंफोनेट सेंटर को महिला शिक्षकों के नाम, मोबाइल नंबर, घर के पते व फोटो हटाने के निर्देश दे दिए थे। सेंटर ने यह जानकारी वेबसाइट से हटा भी दी। शिकायत मिलने पर विवि की ओर से आधिकारिक मामला दर्ज कराकर पुलिस कमिश्नर से मिलूंगा।
प्रो. आरके कोठारी, कुलपति
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो