scriptमिरर देगा घर को नया लुक | mirror | Patrika News

मिरर देगा घर को नया लुक

locationजयपुरPublished: Mar 05, 2021 11:05:32 am

Submitted by:

Kiran Kaur

इन दिनों बड़े आकार के दर्पणों को दुनियाभर में सजावट के रूप में प्रयोग किया जा रहा है।

मिरर आपके घर को बदल सकते हैं क्योंकि ये कमरे को सुंदरता और प्रकाश से भर देते हैं। अब उन दिनों को भूल जाइए जब मिरर सिर्फ कांच का एक साधारण टुकड़ा था जो महज आपका अक्स दिखाता था। आज यह सजावटी एलिमेंट भी हैं, जो घर में बहुत सारी संभावनाओं को बढ़ाते हैं। इन दिनों बड़े आकार के दर्पणों को दुनियाभर में सजावट के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। मार्केट में इन दिनों विभिन्न शैलियों, फ्रेम और आकार के मिरर मौजूद हैं।
टियरड्रॉप शेप : मिरर के लिए स्क्वायर या रेक्टेंगल शेप के बजाय कोई असाधारण आकृति भी ट्राई की जा सकती है। फ्लोर मिरर के लिए आप टियरड्रॉप शेप ले सकते हैं। ऐसे मिरर फ्रेम के बिना होते हैं। इसके अलावा वॉल मिरर में भी यह आकृति काफी आकर्षक लगती है हालांकि वह फ्रेम में होती है।
फोल्डेड एलिप्स : स्टैंडिंग मिरर में फोल्डेड एलिप्स को भी पसंद किया जा रहा है। यह मिरर एक बेस लिए होता है, जो लकड़ी या किसी धातु का बना होता है। बोहो थीम लिए भी स्टैंडिंग मिरर आपके घर का हिस्सा हो सकता है। यह घर में एक सजावटी पीस के रूप में रखने के लिए भी शानदार है।
स्लाइडिंग शटर मिरर : बेडरूम में फर्श से लेकर छत तक लगा स्लाइडिंग शटर मिरर एक खास प्रभाव बनाकर यहां के टेक्सचर को पूरी तरह से बदल सकता है। इसी के साथ मीडियम लाइट और शीर कर्टेन आपके बेडरूम का हिस्सा हो सकते हैं।
आकर्षण का केंद्र: थोड़ी कल्पना के साथ घर की सजावट में दर्पण का उपयोग करने की संभावनाएं अनंत हैं। स्मॉल किचन की प्लेन दीवार के साथ एक बड़े दर्पण का उपयोग करके आप यहां के लुक को पूरी तरह से बदल सकते हैं। इससे कैबिनेट की खूबसूरती भी उभरकर सामने आएगी। यदि आपके घर की सजावट पारंपरिक है, तो खूबसूरत फ्रेम के साथ एंटीक मिरर आपके कमरे में आकर्षण का केंद्र हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो