scriptCrime: बदमाशों ने घर मालिक पर की फायरिंग | Miscreants firing on the owner | Patrika News

Crime: बदमाशों ने घर मालिक पर की फायरिंग

locationजयपुरPublished: Dec 17, 2019 07:16:06 pm

Submitted by:

manish chaturvedi

जयपुर. बदमाशों के हौसले बूलंद है। लगातार मारपीट, चोरी व लूट की वारदातें बढ़ती जा रहीं है। ऐसी हीं चौकानें वाली वारदात धौलपुर में सामने आई है। जहां चोरों ने जाग होने पर घर के मालिक पर फायरिंग कर दी।

Miscreants firing on the owner

Miscreants firing on the owner

जयपुर. बदमाशों के हौसले बूलंद है। लगातार मारपीट, चोरी व लूट की वारदातें बढ़ती जा रहीं है। ऐसी हीं चौकानें वाली वारदात धौलपुर में सामने आई है। जहां चोरों ने जाग होने पर घर के मालिक पर फायरिंग कर दी।
बता दे..मामला धौलपुर के दिहोली थाना इलाके का है। दिहोली के गांव मरेना में सोमवार रात चोर एक घर में घुसे। जहां मकान के भीतर से चोर मवेशियों को चुराने का प्रयास कर रहे थे। जाग होने पर मकान मालिक ने चोरी का विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मारकर मकान मालिक को घायल कर दिया। जिसके बाद घायलावस्था में मकान मालिक दिनेश गिरी को अस्पताल ले जाया गया। जहां दिनेश गिरी का उपचार जारी है।
घायल दिनेश गिरी ने बताया कि वह सोमवार रात को घर पर सो रहा था। तभी रात में अचानक आवाज हुई। आवाज को सुनकर दिनेश गिरी घर के बाहर आया। उसने देखा कि तीन लोग उसके घर में बंधे मवेशियों को खोल रहे है। इस पर दिनेश गिरी ने बदमाशो का विरोध किया। लेकिन बदमाश नहीं माने। इस दौरान दिनेश गिरी ने शोर मचाया। दिनेश गिरी को शोर मचाते देख एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली दिनेश गिरी के हाथ में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, फायरिंग के बाद रात में मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घायलावस्था में दिनेश गिरी को अस्पताल ले जाया गया। जहां दिनेश गिरी का उपचार जारी है।
फायरिंग की सूचना मिलने पर दिहोली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित दिनेश गिरी का पर्चा बयान ले लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो