scriptप्रदेश से गायब मानसून | Missing monsoon from the state | Patrika News

प्रदेश से गायब मानसून

locationजयपुरPublished: Jun 29, 2020 07:58:44 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

अभी सहनी होगी गर्मी और उमस की मारमानसून के फिलहाल सक्रिय होने के कोई आसार नहीं


प्रदेश् में प्रवेश के साथ ही सुस्त पड़े मानसून के फिलहाल सक्रिय होने के कोई आसार नहीं है। प्रदेशवासियों को भी एक दो दिन और गर्मी एवं उमस झेलनी होगी। फिलहाल मानसून राजस्थान में प्रवेश के बाद नार्थ में शिफ्ट हो गया है, इसके कारण प्रदेश में अच्छी बारिश नहीं हो पाई। गौरतलब है कि मानसून ने प्रदेश में 24 जून को प्रवेश किया था और तेजी से पूरे प्रदेश में छा गया था, लेकिन बाद में मानसून देश के उत्तरी पूर्वी हिस्से में चला गया था। इसके चलते राज्य में मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लग गया था। मानसून के उत्तरी पूर्वी राज्यों की ओर चले जाने से प्रदेशवासियों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि मौसम विभाग ने इस बार मानसून अच्छा रहने की संभावना व्यक्त की है।
राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह बादल छाए रहे। सुबह बादलों के कारण सूर्योदय के बाद भी धूप की तपिश थोड़ी कम महसूस हुई लेकिन दिन गुजरने के साथ ही गर्मी और उमस बढ़ती चली गई। जयपुर का अधिकतम तापमान ४१.८ डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक तापमान चूरू का ४३.५ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 39.0 29.4
जयपुर 41.8 30.6
कोटा 39.9 30.6
डबोक 38.0 28.0
बाड़मेर 41.8 29.8
जैसलमेर 42.0 28.3
जोधपुर 40.6 31.2
बीकानेर 43.2 32.0 0
चूरू 43.5 30.9
श्रीगंगानगर 39.9 31.0

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो