scriptप्रदेश से गायब मानसून | Missing monsoon from the state | Patrika News
जयपुर

प्रदेश से गायब मानसून

प्रदेश से गायब मानसूनतीन दिन और पड़ेगी गर्मी और उमस की मार4 जुलाई को 4 जिलों में भारी वर्षा की संभावना7 जिलों में धूल भरी आंधी का अलर्ट

जयपुरJul 01, 2020 / 07:50 pm

Rakhi Hajela


प्रदेश से मानसून गायब होने के साथ ही गर्मी और उमस का दौर जारी है जिसके आगामी तीन दिन तक थमने के कोई आसार नहीं हैं। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिन बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर और जोधपुर जिलों में हीट वेव की स्थिति पैदा होने की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। ४ और ५ जुलाई को प्रदेश के चार जिलों सवाई माधोपुर, करौली, बूंदी, बारां जिलों में कहीं कहीं पर भारी बारिश की संभावना है। जबकि बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, पाली, जालोर, नागौर में धूल भरी आंधी आ सकती है। गौरतलब है कि राजस्थान में 24 जून को ही मानसून प्रवेश कर चुका था। उसके बाद यह तेजी से पूरे प्रदेश में छा गया था, लेकिन उसके तुरंत बाद ही यह देश के उत्तरी पूर्वी हिस्से में चला गया था। इसके चलते राज्य में मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लग गया और अब एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है और अभी आगामी तीन तक मानसून सक्रिय होने की कोई संभावना प्रदेश में नहीं है।
वहीं राजधानी में भी बुधवार गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। राजधानी का तापमान ४१ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर अधिकतम तापमान 4४.८ डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। देश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 37.6 24.8
जयपुर 41.0 29.6
कोटा 38.2 26.5
डबोक 36.5 24.5
बाड़मेर 43.4 31.9
जैसलमेर 44.1 32.8
जोधपुर 40.3 25.6
बीकानेर 44.8 31.5
चूरू 43.0 30.1
श्रीगंगानगर 42.9 31.1

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो