scriptMLA दानिश अबरार, रोहित बोहरा ने कहा- गहलोत हमारे नेता, उन्हीं के नेतृत्व में काम करेंगे | MLA Danish Abrar, Rohit Bohra said, Gehlot will work under the leader | Patrika News

MLA दानिश अबरार, रोहित बोहरा ने कहा- गहलोत हमारे नेता, उन्हीं के नेतृत्व में काम करेंगे

locationजयपुरPublished: Jul 12, 2020 08:00:48 pm

Submitted by:

rahul

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में आए भूचाल को शांत करने के लिए आलाकमान ने कोशिशें शुरु कर दी है।

ashok gehlot

ashok gehlot

राहुल सिंह / जयपुर। राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में आए भूचाल को शांत करने के लिए आलाकमान ने कोशिशें शुरु कर दी है। कांग्रेस के करीब 10 मंत्रियों और विधायकों ने आज शाम को अचानक प्रेस वार्ता बुलाई जिसमें डिप्टी सीएम सचिन पायलट के समर्थक माने जाने वाले विधायक रोहित बोहरा, दानिश अबरार (MLA Danish Abrar, Rohit Bohra) चेतन डूडी भी मौजूद थे।
इन विधायकों ने कहा कि हम कांग्रेस के साथ हैं। सीएम अशोक गहलोत हमारे नेता है। उन्होंने कहा कि गहलोत के नेतृत्व में 5 साल सरकार चलेगी। हम किसी बाड़ेबंदी या ग्रुप में नहीं है। हम अशोक गहलोत के नेतृत्व में काम करेंगे। प्रेस वार्ता में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद, लालचंद कटारिया भी मौजूद रहे।
दिल्ली जाने के सवाल पर विधायक रोहित बोहरा और दानिश अबरार बोले कि हम व्यक्तिगत काम से भी दिल्ली जाते है। हम कांग्रेस के साथ है। गहलोत के नेतृत्व में विश्वास है। विधायक चेतन डूडी ने कहा कि हमें कोई नहीं खरीद सकता है। पार्टी में कोई गुटबाजी नही है।
डूडी ने कहा कि हमारे लिए पार्टी सबसे बड़ी है। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह ने कहा कि गहलोत सीएम है और सचिन पायलट पार्टी के मुखिया हैं। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि हम और कांग्रेस सतर्क है। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि मोदी हमारी चिंता न करें।
गहलोत हमारे नेता हाइकमान ने उन्हें बनाया है। भाजपा की चाल सफल नही होग। ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि सिंधिया को कांग्रेस को सलाह देने की जरूरत नही है। सिंधिया जहां हैं वहां सुरक्षित रहने की कोशिश करें। इस बीच कांग्रेस विधायक दल की रविवार को होने वाली बैठक अब सोमवार को सुबह साढे 10 बजे होगी। बैठक में प्रभारी अविनाश पांडे भी मौजूद रहेंगे ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो