scriptSatish Poonia हुए और हाईटेक! कोरोना काल में जनता से जुड़ाव के लिए अब APP सेवा शुरु | mla satish poonia is now available on APP, services kicked off | Patrika News

Satish Poonia हुए और हाईटेक! कोरोना काल में जनता से जुड़ाव के लिए अब APP सेवा शुरु

locationजयपुरPublished: Oct 11, 2020 12:23:20 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

प्रदेश के राजनेता हो रहे हाईटेक, कोरोना काल में सोशल मीडिया की नेता ले रहे मदद, व्यक्तिगत के बजाये अब वर्चुअल संपर्क पर फोकस, विधायक सतीश पूनिया ने शुरू की ऐप सेवा, लोगों से ऐप डाउनलोड करने की अपील
 

mla satish poonia is now available on APP, services kicked off
जयपुर।

प्रदेश के नेता भी अब बदलते वक्त के साथ ‘हाईटेक’ हो रहे हैं। खासतौर से कोरोना काल में जब जनता के बीच व्यक्तिगत संपर्क नहीं हो पा रहा है, तब राजनेता वर्चुअल संपर्क में लगे हुए हैं। इसके लिए सोशल मीडिया की भरपूर मदद ली जा रही है।
इसी दिशा में अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व आमेर विधायक सतीश पूनिया ने जनता से जुड़ाव रखने के लिए एक ऐप सेवा शुरू की है। पूनिया ने आज एक ट्वीट कर इस ऐप सेवा की जानकारी दी। उन्होंने आमजन से इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर संपर्क में रहने की अपील की है।
https://twitter.com/DrSatishPoonia/status/1315134335364653056?ref_src=twsrc%5Etfw
ये पहली बार है जब प्रदेश का कोई विधायक जनता से संपर्क बनाये रखने के लिए ऐप सेवा शुरू की है। बताया गया है कि इस ऐप के ज़रिये आमेर क्षेत्र में हो रहे कार्यों और पूनिया से सम्बंधित हर जानकारी मिलेगी। इस प्लेटफोर्म के ज़रिये जनता भी सवाल, सुझाव या विचार रखकर अपनी आवाज़ अपने नेता तक पहुंचा सकेगी।
गौरतलब है कि पूनिया हाल ही में अगस्त माह में हुए एक सर्वे रिपोर्ट में देश के टॉप-50 विधायकों में चुने गए थे। एक मैगजीन की ओर हुए इस सर्वे में उन्हें सबसे असरदार श्रेणी के विधायक के तौर पर चुना गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो