जयपुर

मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग के खिलाफ प्रदेश में बनेगा कानून

mob lynching / honor killing in rajasthan : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में की घोषणा की कि मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग को लेकर सरकार कठोर कानून बनाएगी। साथ ही मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष कार्यबल गठित किया जाएगा।
mob lynching in rajasthan honor killing in rajasthan gehlot government

जयपुरJul 16, 2019 / 07:26 pm

hanuman galwa

mob lynching in rajasthan

 
राजस्थान में मॉब लिंचिंग ( mob lynching ) और ऑनर किलिंग ( honor killing ) जैसे जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश की गहलोत सरकार कानून बनाएगी। साथ ही मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष कार्यबल बनाया जाएगा।
राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को बजट बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में घोषणा की। उन्होंने प्रदेश में मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग के बढ़ते अपराधों पर चिंता प्रकट की। उन्होंने सिरोही का उदाहरण देते हुए कहा कि झूठी शान के चलते एक प्रेमी युगल को मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने कहा कि मॉब लिचिंग और ऑनर किलिंग में लिप्त लोगों को ऐसा सबक मिले, जिससे फिर कोई ऐसा दुस्हसाहस नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा अन्य प्रांतों की तरह राजस्थान में भी मॉब लिंचिंग को रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाया जाएगा। ऑनर किलिंग के खिलाफ भी सख्त कानून लाया जाएगा, ताकि को प्रेम प्रसंग के चलते किसी को जान से हाथ नहीं धोना पड़ा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot ) ने मिलावट को लेकर भी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष कार्यबल गठित किया जाएगा।

Home / Jaipur / मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग के खिलाफ प्रदेश में बनेगा कानून

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.