यातायात पुलिसकर्मियों की सर्तकता से पकड़ा गया मोबाइल चोर
जयपुरPublished: May 25, 2023 09:55:07 pm
जयपुर। यातायात पुलिस यातायात संचालन के साथ साथ चोरों को भी पकड़ने का काम कर रही है। नन्दपुरी तिराहे पर एएसआई प्रदीप कुमार, कांस्टेबल सियाराम यातायात का संचालन कर रहे थे।


यातायात पुलिसकर्मियों की सर्तकता से पकड़ा गया मोबाइल चोर
जयपुर। यातायात पुलिस यातायात संचालन के साथ साथ चोरों को भी पकड़ने का काम कर रही है। नन्दपुरी तिराहे पर एएसआई प्रदीप कुमार, कांस्टेबल सियाराम यातायात का संचालन कर रहे थे। तभी एक दुकानदार ने बताया कि शिवम आर्टस की दुकान के सामने एक बाइक खड़ी थी, जिसका लॉक खुला हुआ था। ई-चालान डिवाइस में पता किया तो बाइक रवि नामक व्यक्ति की निकली। पूछताछ में उसने बताया कि एक सप्ताह पहले उसकी बाइक चोरी हो गई थी। चोरी की रिपोर्ट एयरपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी।
गुरुद्वारा मोड पर पकड़ा मोबाइल चोर-
गुरुद्वारा मोड पर कांस्टेबल सुरेश और जयराम यातायात संचालन कर रहे थे। तभी एक लड़का ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ से भागता हुआ है। पीछे कुछ व्यक्ति चोर चोर चिल्ला रहे थे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। यातायात पुलिस ने मोबाइल को ट्रांसपोर्ट नगर थाने के सुपुर्द कर दिया।