scriptModak tableau in Motidungari Ganesh Ji temple today... More than 14 thousand 500 kg material was used. | मोतीडूंगरी गणेश जी मंदिर में मोदक झांकी आज... 14 हजार 500 किलो से अधिक सामग्री ली काम में | Patrika News

मोतीडूंगरी गणेश जी मंदिर में मोदक झांकी आज... 14 हजार 500 किलो से अधिक सामग्री ली काम में

locationजयपुरPublished: Sep 13, 2023 01:09:17 pm

Submitted by:

Shipra Gupta

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में गणेश जन्मोत्सव पर बुधवार को महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में सवा लाख मोदकों की झांकी सजाई जाएगी। झांकी के दर्शन सुबह पांच बजे से होंगे। इस दिन बाहर का प्रसाद नहीं चढ़ेगा।

msg294089779-20525.jpg
,,
जयपुर. मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में गणेश जन्मोत्सव पर बुधवार को महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में सवा लाख मोदकों की झांकी सजाई जाएगी। झांकी के दर्शन सुबह पांच बजे से होंगे। इस दिन बाहर का प्रसाद नहीं चढ़ेगा। इस झांकी के मुख्य मोदक 251 किलो के 2 मोदक, 5 मोदक 51 किलो के, 21 मोदक 21 किलो के, 1100 मोदक 1.25 किलो के एवं अन्य छोटे मोदकों की झांकी होगी। भगवान श्री गणेश जी महाराज फूलों के झरोखे में विराजमान होंगे। शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक नि:शुल्क मोदक प्रसाद वितरण होगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.