script

मोदी के पांच आग्रह पूरा करने में जुटी भाजपा, विशेष अभियान शुरू

locationजयपुरPublished: Apr 11, 2020 09:07:32 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच आग्रह पर भाजपा ने अभियान शुरू कर दिया है। इन संकल्पों के तहत भाजपा ने जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के साथ ही मास्क और सेनिटाइजर वितरण और कोरोनो वॉरियर्स का सम्मान करना शुरू किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने भाजपा कार्यकर्ताओं से इन आग्रह को पूरा करने की अपील की थी।

मोदी के पांच आग्रह पूरा करने में जुटी भाजपा, विशेष अभियान शुरू

मोदी के पांच आग्रह पूरा करने में जुटी भाजपा, विशेष अभियान शुरू

जयपुर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच आग्रह पर भाजपा ने अभियान शुरू कर दिया है। इन संकल्पों के तहत भाजपा ने जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के साथ ही मास्क और सेनिटाइजर वितरण और कोरोनो वॉरियर्स का सम्मान करना शुरू किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने भाजपा कार्यकर्ताओं से इन आग्रह को पूरा करने की अपील की थी।
जयपुर शहर सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता विशेष अभियान में लगे रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयपुर शहर में घाटगेट स्थित फायर स्टेशन स्टाफ और रामगंज में पुलिस चेक पोस्ट पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को मास्क व सेनिटाइजर वितरण किया। आमेर विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक केंद्र आमेर पर मास्क व सैनेटाइजर वितरण किया।
यहां भी बांटे मास्क

रतनगढ़ के विधायक अभिनेष महर्षि ने अस्पताल और पुलिस थाने सहित पांच जगह सेनिटाइजेशन चैम्बर बनवाकर प्रशासन को सौंपे। भरतपुर सांसद रंजीता कोली ने स्वयं अपने घर पर फेस मास्क बनाए और 500 से अधिक गरीब एवं जरूरतमंद लोगों में बांटने की मुहिम शुरू की। युवा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी ने जयपुर के मानसरोवर में आमजन को फेस मास्क बांटे, साथ ही सिद्धि विनायक मंदिर के पुजारी को मास्क, सैनेटाइजर और ड्रेस सहित पूरी किट दी। गोपालगढ़ में भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विपुल शर्मा ने लॉक डाउन में काम कर रहें लोगों को मास्क वितरित किए।

ट्रेंडिंग वीडियो