scriptModi Turns 69: गहलोत-राजे ने भी कहा, ‘हैप्पी बर्थडे मोदी जी’ | Modi Turns 69, Ashok Gehlot Vasundhara Raje best wishes | Patrika News

Modi Turns 69: गहलोत-राजे ने भी कहा, ‘हैप्पी बर्थडे मोदी जी’

locationजयपुरPublished: Sep 17, 2019 12:19:09 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

Modi Turns 69, Ashok Gehlot Vasundhara Raje best wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) को उनके जन्म दिवस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) ने भी शुभकामनाएं दीं हैं। गहलोत और राजे ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।

Modi Turns 69, Ashok Gehlot Vasundhara Raje best wishes
जयपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) को उनके जन्म दिवस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) ने भी शुभकामनाएं दीं हैं। गहलोत और राजे ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।

सीएम गहलोत ने ट्वीट के सन्देश में लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, उनके स्वस्थ्य, खुशहाल और दीर्घायु की कामना करता हूं।


वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं हैं। राजे ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”मां भारती के सच्चे सेवक, हम सबके लोकप्रिय, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हो और वंचितो को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का आपका संकल्प शीघ्र पूरा हो, ऐसी मेरी ईश्वर से कामना है।
राजे ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने नेतृत्व कौशल के चलते विश्व में भारत की एक अलग पहचान कायम की। ग्रामोदय से भारत उदय तक, आयुष्मान भारत से किसान सम्मान निधि तक, धारा 370 से तीन तलाक की कुप्रथा हटाने तक आपके हर निर्णय ने भारत और भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान की है। समस्या चाहे सीमा पार फैल रहे आतंकवाद की हो या फिर सिस्टम में भ्रष्टाचार की। इनके खिलाफ मोदी जी ने हमेशा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। जिसके परिणामस्वरूप भारत ने हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है व लोकतंत्र के प्रति जनता में विश्वास कायम हुआ है।

वहीं एक अन्य ट्वीट में पूर्व सीएम ने लिखा, ”हमें गर्व है कि भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक मोदी जी के जन्मदिन को पूरा देश सेवा संकल्प के रूप में मनाकर राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी निभा रहा है। प्रधानमंत्री जी को एक बार पुनः जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
राज्यपाल ने भी दी बधाई

राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्म दिन पर बधाई दी। इस अवसर पर मिश्र ने मोदी को पुष्पों का पुष्पगुच्छ और शुभकामना संदेश भेजकर बधाई दी।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में लिखा ”जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर आपने एक राष्ट्र, एक जन और एक संस्कृति की अवधारणा को मूर्तरूप देकर विश्व में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आपके नेतृत्व में राष्ट्र का चंहुमंखी विकास हो रहा है। जनता में आपके प्रति विश्वास से राष्ट्र को सकारात्मक दिशा मिली है।” उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन के लिए मंगलकामनाएं की हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो