scriptप्रधानमंत्री मोदी का संदेश बना 2019 में भारत का ‘गोल्डन ट्वीट’ | Modis message became golden tweet of 2019 | Patrika News

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश बना 2019 में भारत का ‘गोल्डन ट्वीट’

locationजयपुरPublished: Dec 10, 2019 11:21:22 pm

Submitted by:

anoop singh

सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत
 

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश बना 2019 में भारत का 'गोल्डन ट्वीट'

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश बना 2019 में भारत का ‘गोल्डन ट्वीट’

नई दिल्ली.
इस साल आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता को लेकर किया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट 2019 का सबसे ज्यादा रीट्वीट और पसंद किया जाने वाला ट्वीट है, जो इसे भारत में ‘गोल्डन ट्वीटÓ बनाता है। मोदी ने 23 मई को सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत टवीट किया था। ट्विटर ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। खेल के क्षेत्र में विराट कोहली द्वारा एमएस. धोनी के जन्मदिन पर किया गया ट्वीट, खेल की दुनिया में सबसे ज्यादा रीट्वीट किया जाने वाला ट्वीट बन गया है। कोहली ने धोनी के जन्मदिन पर दोनों के साथ की एक तस्वीर साझा की थी, जो भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक जबर्दस्त पल बन गया।
हिट रहे ये हैशटैग
तमिल मनोरंजन उद्योग लगातार ट्विटर चार्ट में शीर्ष पर बना हुआ है। मनोरंजन क्षेत्र में अभिनेता विजय द्वारा उनकी फिल्म बिजिल का पोस्टर शेयर करने वाला ट्वीट सबसे ज्यादा रीट्वीट किए जाने वाला ट्वीट बन गया। इसके साथ ही यह रिट्वीट के साथ सबसे ज्यादा कॉमेंट पाने वाला ट्वीट भी बन गया। हैशटैग लोकसभाइलेक्शंस2019 सबसे ज्यादा ट्वीट किया जाने वाला हैशटैग था, उसके बाद हैशटैग चंद्रयान2, हैशटैग सीडब्ल्यूसी19, हैशटैग पुलवामा और हैशटैग आर्टिकल370 सबसे ज्यादा ट्वीट किए जाने वाले हैशटैग हैं।
मिशन चंद्रयान-2 रहा सबसे ज्यादा चर्चित
इस वर्ष भारत के लिए सबसे रोमांचक पल व समारोह इसरो हैशटैग चंद्रयान2 मिशन रहा। इस मिशन ने भारत के अंतरिक्ष के क्षेत्र में योगदान को दिखाया। दुनिया ने इस मिशन के प्रत्येक गतिविधि पर प्रतिक्रिया दी। वहीं राजनीति के क्षेत्र में ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चित हस्ती केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो