रामगोपाल विजयवर्गीय म्यूजियम में मोहन लाल गुप्ता स्मृति व्याख्यान माला में प्रयाग शुक्ल देंगे व्याख्यान
जयपुरPublished: Dec 04, 2022 06:16:29 pm
जल महल के पास स्थित पद्मश्री रामगोपाल विजयवर्गीय म्यूजियम की ओर से आयोजित की जा रही मोहन लाल गुप्ता स्मृति व्याख्यान माला के तहत इस बार जाने.माने कवि, कथाकार और कला समीक्षक प्रयाग शुक्ल का व्याख्यान होगा।


रामगोपाल विजयवर्गीय म्यूजियम में मोहन लाल गुप्ता स्मृति व्याख्यान माला में प्रयाग शुक्ल देंगे व्याख्यान
जयपुर। जल महल के पास स्थित पद्मश्री रामगोपाल विजयवर्गीय म्यूजियम की ओर से आयोजित की जा रही मोहन लाल गुप्ता स्मृति व्याख्यान माला के तहत इस बार जाने.माने कवि, कथाकार और कला समीक्षक प्रयाग शुक्ल का व्याख्यान होगा। ये कार्यक्रम 10 दिसम्बर को सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक जल महल स्थित म्यूजियम परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रयाग शुक्ल कला के बदलते स्वरूप पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। इस दौरान वे राजस्थान की कला के बदलते स्वरूप को भी अपने व्याख्यान का माध्यम बनाएंगे।