scriptपैरामिलिट्री फोर्स के ट्रकों में भरकर आता है भाजपा कार्यालयों में पैसा: सीएम | Money comes to BJP offices by filling paramilitary force trucks: CM | Patrika News

पैरामिलिट्री फोर्स के ट्रकों में भरकर आता है भाजपा कार्यालयों में पैसा: सीएम

locationजयपुरPublished: Aug 17, 2022 12:21:48 pm

Submitted by:

Anand Mani Tripathi

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पैरामिलिट्री फोर्स के ट्रकों के जरिए भाजपा के दफ्तरों में पैसा पहुंचाने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस के ट्रकों में भरकर पैसा भाजपा के कार्यालयों में पहुंचता है। वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

18d422a2_416019_p_12_mr.jpg

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पैरामिलिट्री फोर्स के ट्रकों के जरिए भाजपा के दफ्तरों में पैसा पहुंचाने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस के ट्रकों में भरकर पैसा भाजपा के कार्यालयों में पहुंचता है। वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुएकहा कि ये क्या करते हैं मालूम है आपकोए ये पैरामिलिट्री फोर्स या पुलिस को पकड़ते हैंए जहां इनकी सरकार होती है। ट्रक में बॉक्स में भरकर पैसा लाते हैं। भाजपा के दफ्तर के पीछे ट्रक को ले जाते हैं। उससे वो बॉक्स उतरते हैं और अंदर जाते हैं। गाड़ी पुलिस की होती हैए उसे पकड़े कौनए यह षड़्यंत्र है। आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

अंतिम विजय कांग्रेस की होगी। दो हजार का नोट कम जगह घेरेगाए इसलिए नोटबंदी कीरू उन्होंने कहा कि गोवाए मणिपुरए कर्नाटकए मध्यप्रद्रेशए महाराष्ट्र में सरकार बदल दी। मोदी ने 1000.500 के नोट बंद कर दिए। वो बड़ी जगह घेरते थे। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हजार के नोट बंद करके दो हजार के नोट क्यों लाएए वे कम जगह घेरेगा।

भाजपा का पलटवार : सेना का अपमान कर गहलोत ने गिराई सीएम पद की गरिमा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के ट्रकों में पैसा भरकर भाजपा कार्यालय पैसा पहुंचाने के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के बयान की निंदा करते हुए माफी की मांग की है।

मुख्यमंत्री कुर्सी की असुरक्षा से इतने असहज होंगेए इसकी कल्पना नहीं कर सकते। वे बेबुनियाद बात करेंगेए यह समझ से परे हैं। यह बयान पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। वे कांग्रेस के सिमटते जनाधार से विचलित हैं। .सतीश पूनिया, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा

मुख्यमंत्री का बयान कांग्रेस की विकृत मानसिकता का परिणाम है। सेना पर आरोप लगाना कांग्रेस की फितरत है। ये सैनिकों का अपमान है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर धिक्कार है जो गहलोत के बयान पर तालियां बजा रहे थे। .राज्यवर्धन राठौड़,राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा

भारतीय सेना की प्रतिष्ठा गिराना किसी भी मुख्यमंत्री के लिए अनुपयुक्त और गैरजिम्मेदाराना है। ईडी का हाथ उनके बड़े नेताओं की गर्दन तक पहुंचा हैए वे इससे बचना चाहते हैं। मुख्यमंत्री सशस्त्र सेनाओं और देश से माफी मांगे।

घनश्याम तिवाड़ी, राज्यसभा सांसद

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जहां एक ओर प्रत्येक देशवासी भारतीय जवानों की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ऐसे बचकाने बयान देकर पैरामिलिट्री फोर्सेज व पुलिस के जवानों की भावनाओं को आहत पहुंचा रहे हैं।

राजेन्द्र राठौड़,उपनेता प्रतिपक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो