script

अब घर-घर कचरा संग्रहण की मॉनिटरिंग

locationजयपुरPublished: May 03, 2019 08:21:16 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

-स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम की कवायद- घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था की जांच का नया तरीका

अब घर-घर कचरा संग्रहण की मॉनिटरिंग

अब घर-घर कचरा संग्रहण की मॉनिटरिंग

जयपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण को तहत नगर निगम का फोकस अब घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था पर है। इसके तहत निगम प्रशासन ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की मॉनिटरिंग कराना शुरू कर दिया है। निगम अधिकारी अब लोगों से भी फीडबैंक लेंगे, इसके साथ ही निगम लोगों से फोन कर पूछेगा कि उनके घर हूपर आया या नहीं। वहीं सभी जोनों में घर-घर कचरा संग्रहण की रोजाना की रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। निगम प्रशासन लोगों को घरों में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करने के लिए जागरूक करेगा।
नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त अरूण गर्ग ने सभी जोन उपायुक्तों को घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। इसके तहत घरों से कचरा एकत्र करने वालों हूपरों की रोजाना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट सुबह 11 बजे तक स्वास्थ्य उपायुक्त को भिजवाई जाएगी। इसके बाद यह रिपोर्ट निगम आयुक्त व अतिरिक्त आयुक्त को सौंपी जाएगी। रोजाना इस रिपोर्ट की समिक्षा होगी। वहीं हूपर के साथ निगम का सफाई कर्मचारी भी रहेगा, जो घर-घर से लोगों का फीडबैक और उनके मोबाइल नम्बर भी लेगा। इसके बाद निगम मुख्यालय से इसकी जांच करवाई जाएगी, निगम अधिकारी या कर्मचारी सीधे लोगों से फोन कर हूपर के आने या नहीं आने के बारे में पूछेंगे।
सीसीटीवी कैमरे भी लगाएंगे
नगर निगम सभी ट्रांसफर स्टेशन पर सफाई कर्मचारी नियुक्त करेगा। इसके साथ ही ट्रांसफर स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वार्डों में व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम की मॉनिटरिंग के लिए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति ३ पारियों में की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो