scriptमानसून गायब, गर्मी का दौर फिर शुरू | Monsoon disappears, summer season starts again | Patrika News

मानसून गायब, गर्मी का दौर फिर शुरू

locationजयपुरPublished: Jul 10, 2020 06:55:43 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

तीन चार दिन करना होगा मानसून का इंतजार14 को हो सकती है बरसात


प्रदेश में मानसून का दौर कमजोर पडऩे के साथ ही गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। श्रीगंगानगर सबसे अधिक गर्म 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं चूरू का पारा भी 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इक्का दुक्का इलाकों को छोडकर मानसून की गतिविधियां बहुत कम हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन.चार दिनों के बाद मानसून फिर से सक्रिय होगा। मानसून के अक्ष रेखा के हिमालय की तरफ उत्तर दिशा में खिसकने के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। इसके कारण अगले तीन.चार दिन तक प्रदेश में बारिश की संभावनाएं बेहद कम हैं। कहीं.कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है।
राजधानी जयपुर की बात करें तो राजधानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन भर तेज धूप के कारण मौसम में गर्माहट बनी रही और उमस से लोगों को परेशान किए रखा। मौसम विभाग ने कल आसमान में आंशिक रूप से से बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
अब 14 को बरसेंगे बादल
स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 13 जुलाई को भरतपुर, धौलपुर, करौली, कोटा, अलवर, सवाई माधोपुर, बारां, बूंदी, टोंक, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौडगढ़़, जयपुर में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। वहीं 14 जुलाई को कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़़ में कहीं कहीं पर भारी बरसात हो सकती है।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 36.4 26.2
जयपुर 37.0 28.8
कोटा 35.5 28.1
डबोक 33.5 26.1
बाड़मेर 38.2 28.5
जैसलमेर 39.8 28.6

जोधपुर 37.2 28.4
बीकानेर 40.6 30.1
चूरू 41.6 29.5
श्रीगंगानगर 43.3 30.0

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो