जयपुरPublished: Aug 14, 2023 08:48:29 am
Kirti Verma
IMD Monsoon Alert: मानसून इन दिनों ब्रेक पर है और धूप में कुछ तेजी भी हुई है। हालांकि, बरसात नहीं होने के बाद भी तापमान उतना अधिक नहीं बढ़ा है।
जयपुर। IMD Monsoon Alert: मानसून इन दिनों ब्रेक पर है और धूप में कुछ तेजी भी हुई है। हालांकि, बरसात नहीं होने के बाद भी तापमान उतना अधिक नहीं बढ़ा है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान पिछले एक सप्ताह से 30 से 35 डिग्री के आस-पास ही बना हुआ है। हर दिन 4-5 स्थानों पर ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री को क्रॉस कर रहा है। रविवार को ज्यादातर जिलों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू, बीकानेर, फलौदी, जैसलमेर व पिलानी में तापमान 35 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। जयपुर में 32.6 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है।