scriptराजस्थान को झमाझम बारिश का इंतजार, अनुकूल परिस्थितियां नहीं बनने से अटका मानसून | Monsoon in Rajasthan: People waiting for Rain | Patrika News

राजस्थान को झमाझम बारिश का इंतजार, अनुकूल परिस्थितियां नहीं बनने से अटका मानसून

locationजयपुरPublished: Jul 05, 2017 01:19:00 pm

Submitted by:

Abhishek Pareek

बादलों की आवाजाही कई इलाकों में बनी हुई है, लेकिन मेघ छाए रहने पर भी राहत की बौछारें नहीं गिर रही हैं।

तय समय से पहले प्रदेश में हुई मानसून की एंट्री के बाद अब जुलाई माह का पहला सप्ताह करीब आधा बीत चुका है, लेकिन अब भी शुष्क मौसम प्रदेशवासियों की बेचैनी बढ़ा रहा है। बादलों की आवाजाही कई इलाकों में बनी हुई है, लेकिन मेघ छाए रहने पर भी राहत की बौछारें नहीं गिर रही हैं। 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमोत्तर इलाकों में बने चक्रवाती तंत्र व पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले एक-दो दिन में मानसूनी मेघ प्रदेश के कई इलाकों को तर कर सकते हैं। हालांकि प्रदेश के पूर्वोत्तर हिस्सों में मानसून सक्रिय होने में अब भी तीन से चार दिन तक का समय लगने की संभावना है।
दक्षिण-पश्चिमी हवा बनी बारिश में रोड़ा

गुलाबी नगर में आज तड़के से शुरू हुई बादलों की आवाजाही से बारिश की उम्मीद बंधी, लेकिन करीब 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बह रही दक्षिण-पश्चिमी हवा के कारण मेघ बिन बरसे तेजी से शहर से दूर चले गए। छितराए बादलों के साथ खिली धूप ने फिर से मौसम शुष्क कर दिया। हालांकि सुबह हवा की रही तेज रफ्तार से मौसम सुहावना रहा। शहर में दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन झमाझम बारिश का अब भी बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। 
अगले चौबीस घंटे में बूंदाबांदी की संभावना

शहर में आज न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री व सुबह नौ बजे दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में अगले चौबीस घंटे में छितराए बादलों की आवाजाही रहने व कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो