scriptVideo : अटक गया मानसून, जानें राजस्थान में कब होगी एंट्री, आया नया अपडेट | Patrika News
जयपुर

Video : अटक गया मानसून, जानें राजस्थान में कब होगी एंट्री, आया नया अपडेट

Monsoon New Update : राजस्थान में सभी मानसून का इंतजार कर रहे हैं। प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है। पर मानसून कब आएगा इसका इंतजार सब कर रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान समेत मध्य और उत्तर भारत के राज्यों में मानसून बंगाल की खाड़ी से आता है। 31 मई मानसून ने एंट्री की थी। 16 दिन बीत गए। पर मानसून ठहर सा गया है। मानसून ने 31 मई को सिक्किम में प्रवेश किया था। जिसके बाद से आगे नहीं बढ़ा। इधर अरब सागर आने वाले मानसून की गति भी अब थम गई है। 10 जून को गुजरात की सीमा पर आने के बाद मानसून ठिठक गया है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 18 जून से मानसून एक बार फिर गति पकड़ेगा। यह उम्मीदकी जा रही है कि राजस्थान में समय पर या उससे पहले मानसून की एंट्री होगी।

जयपुरJun 17, 2024 / 04:03 pm

Sanjay Kumar Srivastava

1 year ago

Hindi News / Videos / Jaipur / Video : अटक गया मानसून, जानें राजस्थान में कब होगी एंट्री, आया नया अपडेट

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.