scriptखुशखबरी: राजस्थान की सीमा पर पहुंचा मानसून.. अब, जल्द होगी प्रदेश में झमाझम बारिश | Monsoon reached border of Rajasthan Monsoon enter in rajasthan soon | Patrika News

खुशखबरी: राजस्थान की सीमा पर पहुंचा मानसून.. अब, जल्द होगी प्रदेश में झमाझम बारिश

locationजयपुरPublished: Jun 29, 2019 02:07:10 am

Submitted by:

abdul bari

मानसून Monsoon in Rajasthan को लेकर अब प्रदेशवासियों का इंतेजार खत्म होने को है। क्योंकि मानसून ने राजस्थान की सीमा को लगभग छू लिया है।

Monsoon Rain in Rajasthan

खुशखबरी: राजस्थान की सीमा पर पहुंचा मानसून.. अब जल्द ही हो जाएगा प्रदेश में सक्रिय

जयपुर
मानसून को लेकर अब प्रदेशवासियों का इंतेजार खत्म होने को है। क्योंकि मानसून ( monsoon rain in rajasthan ) ने राजस्थान की सीमा को लगभग छू लिया है। अब किसी भी समय मानसून प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून गुजरात में द्वारका, अहमदाबाद, जबलपुर होते हुए झालावाड़ के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगा।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी मानसून ( Monsoon Weather forecast 2019 ) उत्तर अरब सागर, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ( monsoon in rajasthan ) के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है। वहीं पश्चिम बंगाल में भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके गहरा होने पर कोटा, बूंदी में अच्छी बारिश ( Rain in Rajasthan ) होने का अनुमान है।

सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ( Heavy Rain in Rajasthan )

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई स्थानों पर 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। शनिवार को सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, अलवर, दौसा, कोटा, जयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, चितौडगढ़़, झालावाड़, प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद, सवाई माधोपुर जिला प्रभावित होगा।
30 से दो जुलाई तक सीकर, झुंझुनूं, बूंदी, धौलपुर, करौली, टोंक, अलवर, अजमेर, अलवर, दौसा, कोटा, जयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, चितौडगढ़़, झालावाड़, प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद, सवाई माधोपुर जिले के एक दो स्थानों पर तेज हवाएं चलेगी। इस दौरान मेघगर्जना व आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 28 से दो जुलाई तक भीलवाड़ा, चितौडगढ़़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही व उदयपुर जिले में एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
यहां हुई अच्छी बरसात
शेखावाटी में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। झुंझुनूं में सुबह काली घटाएं छाई और बारिश हुई। झुंझुनूं में 16 एमएम बरसात दर्ज की गई। सीकर के गणेश्वर में करीब 30 मिनट तक झमाझम हुई। चूरू जिले में शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं चूरू में शाम करीब सवा चार बजे मध्यम दर्जे की बारिश हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो