scriptMonsoon News:आया मानसून झूमके:तीन दिन पहले केरल पहुंचा, 16 जून को राजस्थान पहुंचेगा | Monsoon Reached Kerala three days ago, Rajasthan on June 16 | Patrika News

Monsoon News:आया मानसून झूमके:तीन दिन पहले केरल पहुंचा, 16 जून को राजस्थान पहुंचेगा

locationजयपुरPublished: May 29, 2022 03:24:09 pm

Submitted by:

Anand Mani Tripathi

मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। समय से तीन दिन पहले इस मानसून ने भीषण गर्मी से राहत का भी संकेत है। दक्षिण पश्चिम मानसून को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने भी पुष्टि की है। इससे पहले बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात के कारण 27 मई को केरल में मानसून के प्रवेश को लेकर भविष्यवाणी की थी। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून को परिस्थितियां अनुकूल हैं और अब यह कर्नाटक और महाराष्ट्र की तरफ बढ़ेगा।

mansoon_update.jpg

,

अब हीटवेब नहीं
मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम विभाग ने पूरे देश में घोषणा कर दी है कि अब कहीं भी हीटवेव अगले पांच दिनों तक नहीं चलेगी। मानसून आने का समय 1 जून निर्धारित है लेकिन यह इस बार तीन दिन पहले ही आ गया है। मानसून की दस्तक को लेकर पिछले दिनों मौसम विभाग ने एक विज्ञिप्त भी जारी की थी।
16 मई को अंडमान आ गया था मानूसन
मानसून अपनी गति से आगे बढ़ रहा था। 16 मई को मानसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर आ गया था। पश्चिम बंगाल में उठ चक्रवात के बाद इसे आगे बढ़ने के कायस लगाए जा रहे थे। यह 100 किलोमीटर की दूरी पर दो दिन से अटका हुआ था लेकिन उपयुक्त वातावरण मिलते ही रविवार को मानसून केरल पहुंच गया।
राजस्थान में 16 जून तक मानसून
मौसम वैज्ञानिक जेनामणि ने बताया कि मानसून की गति अच्छी है और परिस्थितियां भी बेहतर हैं। ऐसे में 18 जून को मानसून राजस्थान की धरती पर दस्तक देगा। राजस्थान में मानसून पहुंचने की तिथि 20 जून है। ऐसे में अभी प्रदेश के लोगों को एक महीने गर्मी और सताएगी। इस दौरान उमस बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार केरल में मानसून के आने के बाद राजस्थान पहुंचने में 20 से 22 दिन का समय लगता है। ऐसे में यह 16 से 18 के बीच राजस्थान पहुंच सकता है। प्री मानसून के कारण कुछ पहले भी राहत मिल सकती है।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1530823209536585729?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो