प्रदेश में मानसून हुआ धीमा, पारे ने पकड़ी रफ्तार
जयपुरPublished: Jul 13, 2023 01:41:05 pm
कुछ जिलों में छिटपुट बरसे मेघ, बीसलपुर बांध में पानी की आवक जारी


Monsoon Update
जयपुर. परिसंचरण तंत्र में बदलाव के चलते प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां सुस्त पड़ गई हैं। हालांकि कुछ जिलों में छिटपुट बारिश का दौर जारी रहा, लेकिन बारिश थमते ही पारे ने रफ्तार पकड़ ली है। दूसरी तरफ हवा में बढ़ रही आद्र्रता के कारण उमस का जोर भी बना रहा है।मौसम विभाग ने आज बारां और भरतपुर में तेज बारिश होने की संभावना जताई है।