scriptसावन मास में धीमी पड़ी मानसून की चाल | monsoon update in rajasthan | Patrika News

सावन मास में धीमी पड़ी मानसून की चाल

locationजयपुरPublished: Jul 18, 2020 10:44:38 am

Submitted by:

anand yadav

पूर्वोत्तर इलाकों में ठहरे मेघप्रदेश के पश्चिमी जिलों में मौसम शुष्क,पारे में बढ़ोतरीअगले 24 घंटे में प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Weather in RAJASTHAN  :आषाढ़ में चली लू, सावन पर टिकी झमाझम बारिश की आस

Weather in RAJASTHAN : आषाढ़ में चली लू, सावन पर टिकी झमाझम बारिश की आस

जयपुर। सावन मास में प्रदेश में झमाझम बारिश की उम्मीद फिलहाल टूटती नजर आ रही है। प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों से मेघों ने दूरी बना रखी है तो पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों को छोड़कर शेष भागों में भी मूसलाधार बारिश का दौर अब तक शुरू नहीं हो सका है। दूसरी तरफ मानसूनी मेघ देश के पूर्वोत्तर इलाकों में सक्रिय हैं लेकिन प्रदेश से उनकी दूरी अब भी बनी हुई है और अगले तीन चार दिन प्रदेश के पूर्वोत्तर भागों को छोड़कर शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। हालांकि अगले 24 घंटे में प्रदेश के छह जिलो में भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून ट्रफलाइन फलोदी,अजमेर,गुना और सतना होकर गुजर रही है। वहीं उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश के पूर्व और पश्चिमी इलाके, बिहार समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। हरियाणा,दिल्ली,चंडीगढ़,मध्य प्रदेश के उत्तर पूर्वी भाग समेत प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी बादलों की आवाजाही के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में मानसून की सुस्ती सावन मास में रहने पर दिन व रात में पारा औसत तापमान से ज्यादा रेकॉर्ड हो रहा है।
बीते 24 घंटे में फलोदी,बीकानेर,जोधपुर,जैसलमेर और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रेकॉर्ड हुआ। राजधानी जयपुर में बादलों की आवाजाही बीती रात से बनी रही है लेकिन मौसम शुष्क रहने पर गर्मी और उमस तीखे तेवर दिखा रही है। शनिवार सुबह शहर में छितराए बादल छाए रहे लेकिन हवा की थमी रफ्तार के कारण सूर्योदय के साथ ही उमस और गर्मी से लोग बेचैन रहें सुबह नौ बजे शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में शनिवार को मेघ छाए रहने व छितराई बौछारें गिरने की संभावना है।
19 जुलाई को छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अलवर,भरतपुर,दौसा,करौली,झुंझुनूं,धौलपुर


बीती रात प्रदेश का न्यूनतम तापमान
माउंट आबू— 16.4
अलवर— 24.6
डबोक— 25.5
भीलवाड़ा— 26
चित्तौड़— 26
बूंदी— 27.8
कोटा— 28.5
सीकर— 28.5
चूरू— 29
श्रीगंगानगर— 29
बाड़मेर— 29.4
पिलानी— 29.4
जैसलमेर— 29.5
जयपुर— 29.6
जोधपुर— 30.5
बीकानेर— 31.7
फलोदी— 32.4
— तापमान डिग्री सेल्सियस में
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो