scriptचार पांच दिन सुस्त रहेगा मानसून | Monsoon will remain sluggish for four to five days | Patrika News
जयपुर

चार पांच दिन सुस्त रहेगा मानसून

14 – 15 सितंबर से फिर जोर पकड़ेगी बारिशगर्मी कर रही परेशान, तापमान में बढ़ोतरी

जयपुरSep 10, 2020 / 08:20 pm

Rakhi Hajela


प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ चुका है, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी रहेगी। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में आगामी चार.पांच दिन मौसम लगभग शुष्क रहने की संभावना है। जबकि पूर्वी राजस्थान में छुटपुट हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। खासतौर पर पूर्वी राजस्थान में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। पूर्वी राजस्थान में 14-15 सितंबर से तथा पश्चिमी राजस्थान में 15- 16 सितंबर से एक बार पुन: बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले सप्ताह से प्रदेश में मानसून की विदाई की शुरुआत संभव है। ऐसे में अब प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है।
बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ ही अब सूर्यदेव ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। श्रीगंगानगर में पारा 39. 7 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच चुका है। जयपुर में भी तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अजमेर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री, कोट 35.6 डिग्री, डबोक 34.0 डिग्री, बाड़मेर 36.1 डिग्री, जैसलमेर 37.2 डिग्री, जोधपुर 35.8 डिग्री, बीकानेर 39.5 डिग्री,
चूरू 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में शुक्रवार को मेघगर्जन के साथ हल्की बरसात हो सकती है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Home / Jaipur / चार पांच दिन सुस्त रहेगा मानसून

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो