script

राजस्थान में मानसून को लेकर अब आई ये बड़ी खबर

locationजयपुरPublished: Oct 06, 2019 11:17:35 am

Monsoon Withdrawal Date 2019: मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में मानसून रवानगी की संभावना जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि सात अक्टूबर से मानसून विड्रॉ होना शुरू हो जाएगा और अगले सात दिन में पूरी तरह विदा होगा।

rain_child.jpg
जयपुर। Monsoon Withdrawal Date 2019: मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में मानसून रवानगी की संभावना जताई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सात अक्टूबर से मानसून विड्रॉ होना शुरू हो जाएगा और अगले सात दिन में पूरी तरह विदा होगा। मौसम विभाग 12 अक्टूबर तक मानसून ( Monsoon In Rajasthan ) के पूरी तरह से जाने की संभावना जता रहा है।
तरबूज के बीज के नाम पर विदेशी फर्म ने जयपुर के व्यापारी के साथ की 23 लाख रुपए की ठगी

खास बात यह रही है कि पांच साल में इस बार मानसून देरी तक रुका है। इससे पहले सितंबर में ही मानसून रवानगी लेना शुरू कर देता था, लेकिन अभी अक्टूबर के पहले सप्ताह तक मानसून रुका हुआ है।
एक जून से 30 सितंबर तक मानसून का समय माना जाता है। राजस्थान में इस बार 2 जुलाई को मानसून ने प्रवेश किया था। पूरी तरह से 19 जुलाई को मानंसून सक्रिय हुआ था।
अनशन पर बैठी हिरण शिकार की प्रत्यक्षदर्शी इन्द्रा की तबीयत बिगड़ी, कहा पहले शिकारियों की हो गिरफ्तारी

इधर, प्रदेश में बारिश की बात करें, तो प्रदेश में 774 एमएम बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश से 46 फीसदी ज्यादा है। राजधानी में बीते 10 सालों में पांचवी बार बारिश का आंकड़ा 700 से अधिक गया है। मानसून सीजन में जुलाई में सबसे ज्यादा 414 एमएम पानी बरसा है। पूरे मानसून सीजन में 31 दिन बारिश हुई है।
बैंक की फर्जी मुहर लगाकर आबकारी विभाग में एक करोड़ का गबन


पांच सालों में कब हुई मानसून की रवानगी
साल—मानसून आया–सक्रिय—-रवानगी
2014–2 जुलाई—17 जुलाई—26 सितंबर
2015–24 जून—-26 जून—-04 सितंबर
2016–22 जून—-5 जुलाई—15 सितंबर
2017–27 जून—-02 जुलाई–15 सितंबर
2018–27 जून—-29 जून—29 सितंबर
2019–2 जुलाई—19 जुलाई–7 अक्टूबर
राजधानी में 10 साल की बारिश का आंकड़ा
2010——–848.1
2011——–710.1
2012——–774.5
2013——–766.2
2014——–606.5
2015——–434
2016——–553.1
2017——–519.8
2018——–648.1
2019——–781.9

ट्रेंडिंग वीडियो