scriptवेटिंग क्लियर होने बाद 6635 हज यात्री जाएंगे हज पर | More than 6 thousand pilgrims to go to Haj | Patrika News

वेटिंग क्लियर होने बाद 6635 हज यात्री जाएंगे हज पर

locationजयपुरPublished: Jul 01, 2019 11:20:30 am

Submitted by:

firoz shaifi

3301 पुरूष और 3334 महिलाएं जाएंगी हज पर, 70 आयु पार के 545 हज यात्री पर जाएंगे हज पर

haj

haj

जयपुर। हज के मुकद्दस सफर के लिए इस बार प्रदेश से 6635 हज यात्री जाएंगे। हज के लिए आरक्षित सीटों पर वेटिंग क्लियर होने के बाद ये आंकड़ा और बढ़ा है। हज कमेटी से जुड़े सूत्रों की माने तो इस बार हज यात्रा के लिए कुल 10,700 आवेदन आए थे, जिसमें से 6635 लोगों को हज पर जाने का मौका मिला है। हज यात्रा पर 3 हजार 301 पुरूष और 3 हजार 334 महिलाएं जाएंगी, इसके अलावा 70 आयु पार के 545 हज यात्रियों को भी मौका दिया गया है।
वहीं हाजियों की देखभाल के लिए खादिम उल हुज्जाज को भी हज यात्रा पर भेजा जा रहा है, 200 हज यात्रियों पर एक खादिम की नियुक्ति की गई है, इसी तरह से प्रदेश से 29 खादिम उल हुज्जाज हज पर जाकर हाजियों की सेवा करेंगे। प्रदेश से हाजियों के जाने का सिलसिला 18 जुलाई से शुरू होगा।
वहीं दूसरी ओर हज पर जाने वाले हाजियों को हज का प्रशिक्षण और टीकाकरण कैंप भी शुरू हो गया है। रविवार को जयपुर के रामगढ़ मोड़ स्थित हज हाउस में हज प्रक्षिशण एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ, शिविर में जयपुर और दौसा जिले से जाने वाले 500 हज यात्रियों को हज के अरकान बताए गए और साथही हाजियों को मस्तिष्क ज्वर और स्वाइन फ्लू के टीके लगाए गए। हज ट्रेनिंग कैंप में अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद, क्षेत्रीय विधायक और मुख्य सचेतक महेश जोशी और हज कमेटी के चेयरमैन अमीन पठान भी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो