scriptसोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल से हो सकते हैं इन रोगों का शिकार | More use of social media can cause these diseases | Patrika News

सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल से हो सकते हैं इन रोगों का शिकार

locationजयपुरPublished: Aug 20, 2019 08:52:49 pm

Submitted by:

firoz shaifi

इस बात में कोई शक नहीं है कि सोशल मीडिया हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालता है और तनाव का कारण बनता है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित टीनएजर्स हैं। सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल आत्मविश्वास में गिरावट, अकेलापन, डिप्रेशन और आत्महत्या तक का कारण बन रहा है।

 social media

social media

जयपुर। इस बात में कोई शक नहीं है कि सोशल मीडिया हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालता है और तनाव का कारण बनता है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित टीनएजर्स हैं। सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल आत्मविश्वास में गिरावट, अकेलापन, डिप्रेशन और आत्महत्या तक का कारण बन रहा है।
एक रिसर्च में पता चला है कि लड़कों से ज्यादा इस तनाव से लड़कियां प्रभावित हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन और इंपेरियल कॉलेज लंदन ने मिलकर एक रिसर्च किया है। इसमें बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल और इससे उनके मानसिक स्वास्थ पर पड़ने वाले असर को देखा गया। इस रिसर्च में ब्रिटेन के करीब 10 हजार बच्चों को 2 साल तक शामिल किया गया।
ये सभी बच्चे 13-14 साल के थे। यह रिसर्च 2013 में शुरू हुई और 2015 में खत्म हुई। सर्वे के पहले साल बच्चों से पूछा गया कि वे सोशल मीडिया साइट्स जैसे, फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट आदि पर दिन में कितनी बार लॉग इन करते हैं। दूसरे साल में उनसे साइबर बुलीइंग और नींद पर असर के अनुभव को पूछा गया।
वहीं तीसरे साल उनके स्वास्थ्य, उनकी संतुष्टि और एंग्जाइटी जैसी समस्याओं के बारे में पूछा गया।जहां पहले साल 43 प्रतिशत लड़के और 51 प्रतिशत लड़कियां दिन में कई बार सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते थे वहीं तीसरे साल 69 फीसदी लड़के और 75 फीसदी लड़कियां इसका इस्तेमाल करने लगे। दिन में कई बार इन साइट्स का इस्तेमाल करने वाले बच्चों में मानसिक तनाव देखा गया। तनाव की शिकायत लड़कियों में लड़कों से ज्यादा थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो