scriptGold Silver Price: 15 दिन में सबसे महंगा सोना, 2200 रुपए का उछाल | Most expensive gold in 15 days, jump of Rs 2200 | Patrika News

Gold Silver Price: 15 दिन में सबसे महंगा सोना, 2200 रुपए का उछाल

locationजयपुरPublished: Nov 14, 2022 02:44:21 pm

अमेरिकी मुद्रास्फीति और क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भारी गिरावट के कारण सोने और चांदी के दाम उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। पिछले 14 दिनों में सोने के दाम 2200 रुपए प्रति दस ग्राम तक उछल गए है।

Gold Silver Price: 15 दिन में सबसे महंगा सोना, 2200 रुपए का उछाल

Gold Silver Price: 15 दिन में सबसे महंगा सोना, 2200 रुपए का उछाल

अमेरिकी मुद्रास्फीति और क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भारी गिरावट के कारण सोने और चांदी के दाम उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। पिछले 14 दिनों में सोने के दाम 2200 रुपए प्रति दस ग्राम तक उछल गए है। दूसरी तरफ, चांदी के दाम 3200 रुपए प्रति किलोग्राम तक चढ़ गए है। जयपुर सर्राफा बाजार में एक नंवबर को सोने के दाम 51,750 रुपए थे, जो 14 नवंबर को 2200 रुपए के उछाल के साथ 23,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।
यह भी पढ़े: आधी रात बाद भूकंप, कई लोगों की मौत, जयपुर में भी धरती धूजी, घरों से बाहर दौड़े लोग

क्यों महंगा हो रहा सोना
अमेरिकी मुद्रास्फीति में नरमी से ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर यूएस फेड के नरम रुख अपनाने की उम्मीद जगी है। इससे अमेरिकी डॉलर सूचकांक में तेजी पर विराम लग सकता है। 20 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद डॉलर इंडेक्स दबाव में आ गया है। शुक्रवार को यह 1.70 फीसदी की गिरावट के साथ 106.255 के स्तर पर बंद हुआ। विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में बिकवाली का दबाव बना रह सकता है और इसलिए सोने और चांदी की कीमतों के संबंध में ‘डिप्स पर खरीदारी’ की रणनीति बनाए रखनी चाहिए।
यह भी पढ़े: राजस्थान में खनिज लाइमस्टोन का भण्डार, ई—नीलामी के लिए 6 नए ब्लॉक होंगे तैयार

कैसे जानें सोने की शुद्धता

आईएसओ की ओर से सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
यह भी पढ़े: खाद्य तेलों के नहीं घट रहे दाम, दिवाली के बाद सावों की जोरदार मांग

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9 फीसदी अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
https://youtu.be/sFfmOpFReyc
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो