scriptMother-daughters taking training to use sticks for self-defense | आत्मरक्षा के लिए लाठी चलाने का प्रशिक्षण ले रहीं मां-बेटियां | Patrika News

आत्मरक्षा के लिए लाठी चलाने का प्रशिक्षण ले रहीं मां-बेटियां

locationजयपुरPublished: Jun 24, 2023 08:37:36 pm

Submitted by:

Devendra Sashtari

गर्मी की छुट्टियों में एक ओर जहां बच्चे अभिरूचि शिविर में नई - नई कलाएं सीख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई बच्चे, किशोर और किशोरियां आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में खुद को सक्षम बना रहे हैं।

shivir100.jpg

आत्मरक्षा के लिए लाठी चलाने का प्रशिक्षण ले रहीं मां-बेटियां
जयपुर . गर्मी की छुट्टियों में एक ओर जहां बच्चे अभिरूचि शिविर में नई - नई कलाएं सीख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई बच्चे, किशोर और किशोरियां आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में खुद को सक्षम बना रहे हैं। मुरलीपुरा के एक गार्डन में चल रहे नौ दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर में बच्चियोंं के साथ महिलाएं भी प्रशिक्षण ले रही है। डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि नारी अबला नहीं सबला है। वह कमजोर नहीं शक्ति स्वरूपा है। इसी आत्मगौरव का भाव जगाने के लिए यह शिविर शुरू किया गया है। इसमें इन्हें कराटे के साथ लाठी चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चियां आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ले रही हैं। इनमें कई मां और बेटी भी साथ में लाठी चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। सात डिग्री बेल्ट प्राप्त कालूराम बुनकर जहां कराटे का प्रशिक्षण दे रहे हैं। वहीं बलवंत व्यायामशाला के प्रशिक्षक लीलाधर महावर लाठी चलाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

रोजाना दो घंटे चल रहा प्रशिक्षण
किशोरियों और महिलाओं को हर दिन शाम को दो घटें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों के अनुसार बहुत ही कम समय में बेटियां कराटे, लाठी चलाना एवं निशाना लगाना सीख लेगी। आत्मसुरक्षा के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण में महिलाएं काफी उत्साहित हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.