scriptMagh Gupt Navratri 2021: नौ के बजाय दस दिन तक होगी मां शक्ति की आराधना | Mother Shakti will be worshiped for ten days instead of nine | Patrika News
जयपुर

Magh Gupt Navratri 2021: नौ के बजाय दस दिन तक होगी मां शक्ति की आराधना

माघ मास के गुप्त नवरात्र 12 फरवरी से
खरीदारी के लिए रहेंगे विशेष योग

जयपुरFeb 08, 2021 / 12:19 pm

SAVITA VYAS

Magh Gupt Navratri 2021: नौ के बजाय दस दिन तक होगी मां शक्ति की आराधना

Baglamukhi Temple @ Jaipur

जयपुर। तंत्र-मंत्र और साधना के लिए खास माने जाने वाले माघ मास के गुप्त नवरात्र की शुरुआत 12 फरवरी से होगी। भक्त मां दुर्गा के साथ-साथ दस महाविद्याओं की आराधना में लीन रहेंगे। इसके साथ ही सिद्धि प्राप्ति के लिए मां दुर्गा के दिव्य मंत्रों का जप करेंगे। अलसुबह भक्त विधि-विधान से घट स्थापना करेंगे। घट स्थापना का मुहूर्त सुबह 8.34 बजे से 9.59 बजे तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.13 बजे से 12.58 बजे तक रहेगा। दुर्गापुरा स्थित दुर्गा माता मंदिर, गलता गेट स्थित गीता गायत्री मंदिर, कमला नेहरू नगर, घाटगेट, दिल्ली रोड व बनीपार्क सहित अन्य जगहों पर प्राचीन मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। कमला नेहरू नगर स्थित श्रीकुल बगलामुखी मंदिर में पंडित सत्यप्रकाश शर्मा के सान्निध्य में बगलामुखी परिवार और हरिद्रा गणेश की यंत्र अर्चना कर मां भगवती की पूजा-अर्चना की जाएगी।
इस बार षष्ठी तिथि की वृद्धि
ज्योतिषाचार्य पंडित घनश्याम लाल स्वर्णकार ने बताया कि 16 व 20 फरवरी को अमृतसिद्धि योग के अलावा कई योग रहेंगे। 17-18 फरवरी को षष्ठी तिथि की वृद्धि होने से एक दिन नवरात्र अधिक होगा। नौ के बजाय दस दिन के नवरात्र देश के लिए सुखद परिणामदायी साबित होगा। दस महाविद्या में मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छित्रमस्ता, त्रिपुरी भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी व मां कमला की आराधना होगी।
साधक एकांत में रहकर करेंगे साधना

पंडित स्वर्णकार ने बताया कि इस बार गुप्त नवरात्र 9 की जगह 10 दिन के होंगे। इस दौरान कई ग्रह एक से ज्यादा राशि में रहेंगे। इस अवधि में गुरु का उदय और शुक्र तारा अस्त होगा। 16 फरवरी को देवी सरस्वती का प्राकट्योत्सव बसंत पंचमी भी मनाया जाएगा। अबूझ मुहूर्त होने से इस दिन मांगलिक कार्यों की धूम रहेगी। साधक एकांत में रहकर मां दुर्गा की आराधना में लीन रहेंगे। 13 को त्रिपुष्कर, 14 को सर्वार्थसिद्धि व राजयोग, 15 को रवियोग, 16 और 20 को अमृतसिद्धि व सर्वार्थसिद्धि, 21 को रवियोग, 22 को रवियोग, सर्वार्थसिद्धि व अमृतसिद्धि योग रहेगा, जो कि खरीदारी के लिहाज से शुभ संयोग रहेगा। गुप्त नवरात्र का समापन 21 फरवरी को होगा।

Home / Jaipur / Magh Gupt Navratri 2021: नौ के बजाय दस दिन तक होगी मां शक्ति की आराधना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो