scriptMousam: मौसम ने ली करवट, अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी | Mousam: The weather has changed, now there will be a cold winter | Patrika News
जयपुर

Mousam: मौसम ने ली करवट, अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

राजधानी का तापमान भी लगातार हुआ कम
माउंटआबू में दिन और रात के पारे में 15.4 डिग्री का अंतर

जयपुरDec 13, 2020 / 07:56 pm

SAVITA VYAS

Mousam: मौसम ने ली करवट, अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

Mousam: मौसम ने ली करवट, अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

जयपुर। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फ बारी के चलते दिल्ली समेत राजस्थान के सभी जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी और रात के तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट देखी जा रही है। वहीं दिन के तापमान में भी कुछ जगहों पर कमी आई है। दिनभर सर्द हवा का दौर देखने को मिल रहा है। आज भी जयपुर में ठंडी हवा चल रही है। वहीं मौसम साफ रहने के साथ ही धूप भी निकली। आगामी दिनों में प्रदेश के रात और दिन के तापमान में तीन डिग्री और गिरावट की संभावना है।
प्रदेश में कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले 24 घंटे में राजस्‍थान के कई इलाकों में हल्‍की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन कई जिलों में कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है। बीते 24 घंटे में राज्‍य में कई स्थानों पर हल्‍की बारिश हुई। बांसवाड़ा, कोटा, सीकर, झुंझुनं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व जोधपुर में कई जगह पर बूंदाबांदी दर्ज की गई। अगले सप्ताह के अंत तक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी।
प्रमुख जगहों का तापमान
राजधानी जयपुर का शनिवार रात का तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 72 घंटे में रात के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दिन का तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं सबसे कम तापमान माउंटआबू का 4 डिग्री, बीकानेर का 8.9 डिग्री, चूरू का 7.9 डिग्री, श्रीगंगानगर का 9.5 डिग्री, पिलानी का 7.7 डिग्री, सीकर का 8.8डिग्री, फ तेहपुर का 6 डिग्री, जैसलमेर का 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान फलौदी का 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।
लुढ़का बाड़मेर का पारा
नवंबर के बीच से लेकर आठ दिसंबर तक प्रदेश में सबसे गर्म बाड़मेर का तापमान अब आठ डिग्री लुढ़क गया है। बीते दिन का तापमान यहां 33 के बजाय अब 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अजमेर का 23.7 डिग्री, भीलवाड़ा का 25 डिग्री, वनस्थली का 25.2 डिग्री, बूंदी का 26.2 डिग्री, चितौडग़ढ़ का 25.5 डिग्री, डबोक का 23.6 डिग्री, जैसलमेर का 23.9 डिग्री, जोधपुर का 24.3 डिग्री, माउंटआबू का तापमान 19.4 डिग्री और श्रीगंगानगर का 17.4 डिग्री प्रदेश में दिन के तापमान में सबसे कम दर्ज किए गए।

Home / Jaipur / Mousam: मौसम ने ली करवट, अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो