scriptमंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों के बीच दिग्विजय सिंह टटोलेंगे मंत्री-विधायकों की नब्ज | MP Digvijay Singh is coming to Jaipur on October 1 | Patrika News

मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों के बीच दिग्विजय सिंह टटोलेंगे मंत्री-विधायकों की नब्ज

locationजयपुरPublished: Sep 24, 2021 10:07:21 pm

Submitted by:

firoz shaifi

-1 अक्टूबर को जयपुर दौरे पर आ रहे हैं कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में लेंगे मंत्री-विधायकों की बैठक

digvijay singh

digvijay singh

जयपुर। प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल की चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 1 अक्टूबर को जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह के जयपुर दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

हालांकि दिग्विजय सिंह पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में होने वाले प्रदर्शनों पर चर्चा करने के जयपुर आ रहे हैं लेकिन दोपहर 1 बजे दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंत्री विधायकों और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।

सूत्रों की माने तो दिग्विजय सिंह इस दौरान मंत्री-विधायकों से चर्चा करके उनकी नब्ज भी टटोलेंगे। बताया जाता है कि दिग्विजय सिंह के एआईसीसी के निर्देश पर जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। सिंह गहलोत मंत्रिमंडल के सदस्यों और कुछ विधायकों से वन टू वन मुलाकात करके भी फीडबैक ले सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जुड़े सूत्रों ने भी इसके संकेत दिए हैं।

मीडिया से भी होंगे रूबरू
वहीं दिग्विजय सिंह मंत्री विधायकों की बैठक लेने के बाद देश के ज्वलंत मुद्दों, महंगाई और किसान आंदोलन को लेकर मीडिया से रूबरू होंगे। हालांकि वे लंबे समय के बाद जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह का जयपुर से पुराना नाता रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो