जयपुर

सांसद का प्रश्न : पेयजल के लिए राजस्थान को कितनी रोकड़ दी, सामने आया 4440.26 करोड़ रुपए

सांसद रामचरण बोहरा के अतारांकित प्रश्न के जवाब में सामने आई हकीकत
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत पिछले पांच में हुआ आवंटन

जयपुरNov 21, 2019 / 07:37 pm

Bhavnesh Gupta

सांसद का प्रश्न : पेयजल के लिए राजस्थान को कितनी रोकड़ दी, सामने आया 4440.26 करोड़ रुपए


जयपुर। जल जीवन मिशन के तहत राजस्थान सहित देशभर में हर घर को पेयजल लाइन से जोड़ा जाएगा। इस पर करीब 3.60 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे। जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा के लोकसभा में पीने के पानी की उपलब्धता पर पूछे गए अतारांकित प्रश्न पर जलशक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने यह स्थिति बताई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 तक कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) के तहत हर परिवार को 55 लीटर प्रति व्यक्ति पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इस बीच सांसद बोहरा ने पिछले पांच वर्षाें के दौरान पूर्व के राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम (एनआरडीडब्लूपी) के तहत राज्यों, संघशासित क्षेत्रों को आवंटित निधि राशि के बारे भी प्रश्न किया।
देश में आवंटित राशि..
वर्ष 2014-15 : 9007.64 करोड़ रुपए
वर्ष 2015-16 : 4233.31 करोड़ रुपए
वर्ष 2016-17 : 5813.25 करोड़ रुपए
वर्ष 2017-18 : 6506.8 करोड़ रुपए
वर्ष 2018-19 : 6775.16 करोड़ रुपए

राजस्थान को आवंटित राशि…
वर्ष 2014-15 : 1194.46 करोड़ रुपए
वर्ष 2015-16 : 547.17 करोड़ रुपए
वर्ष 2016-17 : 1114.55 करोड़ रुपए
वर्ष 2017-18 : 891.95 करोड़ रुपए
वर्ष 2018-19 : 692.13 करोड़ रुपए
6 माह, 2 लाख घरों को जोड़ने का टारगेट
जलदाय विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत राजस्थान में अगले 6 माह के लिए 21 प्रोजेक्ट को चिन्हित किया है, जिसमें 7.6 लाख घर शामिल हैं। इस वित्तीय वर्ष में दो लाख घरों को पेयजल लाइन से जोड़ने पर काम शुरू होगा। खास यह है कि ये सभी संचालित प्रोजेक्ट हैं। इन्हें जल जीवन मिशन में जोड़ा गया है। इसमें 3222 करोड़ लागत के 21 प्रोजेक्ट हैं, जिन पर इस वित्तीय वर्ष में 645 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Home / Jaipur / सांसद का प्रश्न : पेयजल के लिए राजस्थान को कितनी रोकड़ दी, सामने आया 4440.26 करोड़ रुपए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.