scriptमाउंट आबू हुआ गुलाबी नगर, दिन २०, रात १० डिग्री | Mt. Abuu Gulabi Nagar, Day 20, Night 10 Degree | Patrika News

माउंट आबू हुआ गुलाबी नगर, दिन २०, रात १० डिग्री

locationजयपुरPublished: Dec 13, 2018 08:20:10 pm

Submitted by:

Vijay Sharma

सीजन का सबसे सर्द दिन-रात, चलती रही शीतहवाएं

जयपुर। पश्चिमी विक्षोम जाने के बाद प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। राजधानी जयपुर में शीत लहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। पश्चिमी विक्षोम जाने के बाद अचानक गिरे तापमान से ठिठुरन बढ़ गई। सुबह से ही ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया, जो दिनभर चलता रहा। गुरूवार को शाम पांच बजे तक २० डिग्री पारा दर्ज किया गया, वहीं बीती रात १० डिग्री पारा रहा। इस तरह सीजन के सबसे सर्द दिन और रात माने गए हैं। वहीं जयपुर का दिन का तापमान माउंट आबू के बराबर रहा। जयपुर में पिलानी, चुरू, श्रीगंगानगर के बराबर दिन का तापमान रहा। गुरूवार को माउंड आबू का तापमान १९ डिग्री दर्ज किया गया। वहीं फतेहपुर में न्यूनतम पारा साढ़े तीन डिग्री घटकर तीन डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की मानें तो पहाडी इलाकों से जाने वाले पश्विमी विक्षोम के नीचे आ जाने से प्रदेश में सर्दी बढ़ गई। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोम के असर से दो दिन से सर्दी तेवर दिखा रही है। हालांकि गुरूवार को पश्चिमी विक्षोम निकल गया। लेकिन विक्षोम निकल जाने से आसमान साफ रहता है। यही कारण है कि तापमान में एक साथ गिरावट आती है। ऐसे में गुरूवार को दिन में २ डिग्री और रात में तीन डिग्री की गिरावट आ गई। इधर दिनभर शीतलहर चलने से लोगों को दिनचर्या प्रभावित हो गई। सुबह ठिठुरन में बच्चे जहां स्कूल गए वहीं दिनभर लोगों ने गर्म कपड़े पहने रखे। माौसम विभाग की मानें तो अभी अगले दो दिन और ठंड का असर ज्यादा रहेगा वहीं तापमान में गिरावट आएगी।
यह रही प्रदेश में स्थिति
अजमेर अधिकत तापमान न्यूनतम तापमान
जयपुर २१.० १०.२
पिलानी २०.८ १०.६
कोटा २०.५ ९.५
डबोक २२.३ १०.९
बाड़मेर २१.८ १०.२
जैसलमेर २४.८ ११.८
जोधपुर २३.२ १०.४
बीकानेर २२.७ ७.५
चुरू २०.८ ५.८
श्री गंगानगर २०.० ७.८

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो