script

मुहर्रम के चांद के हुए दीदार, इस्लामिक कैलेंडर का नया साल आज से शुरू

locationजयपुरPublished: Sep 01, 2019 06:51:42 pm

Submitted by:

abdul bari

मुहर्रम उल हरम ( Muharram-ul-Haram 2019 ) का चांद नज़र आ गया है। इस्लामी हिजरी के नववर्ष 1441 ( islamic new year 2019 ) के पहले महीने मुहर्रम का चाँद दिखाई देने के साथ ही इस्लामी नए साल की शुरुआत हो गई है। अब रविवार एक सितम्बर को मुहर्रमकी पहली तारीख़ होगी। हिलाल कमेटी के कन्वीनर चीफ़ क़ाज़ी ख़ालिद उस्मानी ने शनिवार को चांद दिखाई देने की ओपचारिक घोषणा की। दस सितम्बर को मुहर्रम ( Muharram 2019 ) की दस तारीख़ होगी। यह दिन अकीदत के साथ मनाया जाएगा।

जयपुर
शनिवार को दिल्ली सहित देश के अलग अलग राज्यों व शहरो में मुहर्रम उल हरम ( Muharram-ul-Haram 2019 ) का चांद नज़र आ गया है। इस्लामी हिजरी के नववर्ष 1441 ( islamic new year 2019 ) के पहले महीने मुहर्रम का चाँद दिखाई देने के साथ ही इस्लामी नए साल की शुरुआत हो गई है। अब रविवार एक सितम्बर को मुहर्रमकी पहली तारीख़ होगी।
दस सितम्बर को मुहर्रम की दस तारीख़ होगी

हिलाल कमेटी ( hilal committee jaipur ) के कन्वीनर चीफ़ क़ाज़ी ख़ालिद उस्मानी ने शनिवार को चांद दिखाई देने की औपचारिक घोषणा की। दस सितम्बर को मुहर्रम ( Muharram 2019 ) की दस तारीख़ होगी। यह दिन अकीदत के साथ मनाया जाएगा।
मुहर्रम की 10 तारीख का इस्लाम में विशेष महत्व

गौरतलब है कि मुहर्रम की 10 तारीख का इस्लाम में विशेष महत्व माना गया है। इस दिन लोग नफली रोजे रखकर खुदा की इबादत करते हैं। इन दिन मिस्कीनों और बेसहाराओं के लिए खास तौर पर खाने के प्रोगाम भी रखे जाते हैं। दूसरी ओर शिया समुदाय भी इस महीने को खास अकीदत के साथ मनाता है। इस पूरे महीने समाज की ओर से खास मजलिसों का दौर जारी रहता है।

ट्रेंडिंग वीडियो