जयपुर

मायानगरी में बारिश ने रोकी रफ्तार, जलमग्न हुई मुंबई

मायानगरी मुंबई में भारी बारिश ने सबकुछ थाम दिया है। सड़कें लबालब हैं, लोकल की रफ्तार थमी हुई है, स्कूल बंद हैं और नदी खतरे के निशान पार कर चुकी है। मूसलाधार बारिश के कारण हालात चिंताजनक हो गए। भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव के बाद प्रशासन को रेड अलर्ट जारी करना पड़ा है।

जयपुरSep 04, 2019 / 10:00 pm

anant

मायानगरी में बारिश ने रोकी रफ्तार, जलमग्न हुई मुंबई

मायानगरी मुंबई में भारी बारिश ने सबकुछ थाम दिया है। सड़कें लबालब हैं, लोकल की रफ्तार थमी हुई है, स्कूल बंद हैं और नदी खतरे के निशान पार कर चुकी है। मूसलाधार बारिश के कारण हालात चिंताजनक हो गए। भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव के बाद प्रशासन को रेड अलर्ट जारी करना पड़ा है। मौसम विभाग ने लोगों को जरुरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। एहतियात के तौर पर स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। देर रात हुई बारिश के कारण उड़ानों पर भी असर पड़ा है. जानकारी के अनुसार, फ्लाइट 10 से 15 मिनट की देरी से उड़ान भर रहे हैं।
बारिश की वजह से मुंबई और पूरे तटीय कोंकण क्षेत्र और कई अन्य क्षेत्र जलभराव की चपेट में आ गए हैं, जिससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है। सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया है। मुंबई में चारों ओर गणपति महोत्सव के कारण अधिकतर लोग सड़कों पर ही हैं ऐसे में पंडालों के बाहर पानी भरने से लोगों को काफी असुविधा हो रही है। भारी बारिश के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गयी है।
लेकिन सवाल वहीं खड़ा है कि मुंबई में अब तक इस तरह की समस्या से बचने के इंतजाम क्यों नहीं हो सके। मुंबई में ड्रेनेज सिस्टम में कोई बड़ा सुधार का काम नहीं हुआ है। समय समय पर इसकी सफाई और दुरुस्तीकरण ही प्रशासन के लिए चुनौती बना रहा है। बहरहाल, मुंबई में अगर युद्धस्तर पर ड्रेनेज को लेकर काम नहीं हुआ तो हर साल बारिश के मौसम में मुसीबत खड़ी होगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.