scriptमुंबई में पेड़ों की कटाई के विरोध में प्रदर्शन के बाद निषेधाज्ञा लागू | Mumbai Tree Felling Protests | Patrika News

मुंबई में पेड़ों की कटाई के विरोध में प्रदर्शन के बाद निषेधाज्ञा लागू

locationजयपुरPublished: Oct 06, 2019 06:24:17 pm

Submitted by:

hanuman galwa

Mumbai Tree Felling Protests : मुंबई मेट्रो-3 (mumbai metro phase 3) के लिए कार-शेड बनाने के लिए रास्ता साफ करने को लेकर आरे कॉलोनी में पेड़ों को काटने का विरोध किए जाने के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने शनिवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी। पुलिस ने 75 से अधिक पर्यावरण कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

Mumbai Tree Felling Protests

मुंबई में पेड़ों की कटाई के विरोध में प्रदर्शन के बाद निषेधाज्ञा लागू


मुंबई में पेड़ों की कटाई के विरोध में प्रदर्शन के बाद निषेधाज्ञा लागू

मुंबई मेट्रो-3 (mumbai metro phase 3) के लिए कार-शेड बनाने के लिए रास्ता साफ करने को लेकर आरे कॉलोनी में पेड़ों को काटने का विरोध किए जाने के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने शनिवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी। पुलिस ने 75 से अधिक पर्यावरण कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लिए गए लोगों में शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी भी शामिल हैं। जबकि आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार देर रात से हो रही पेड़ों की कटाई की निंदा की। आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया- ‘मेट्रो-3, एक परियोजना जिसे गर्व के साथ पूरा किया जाना चाहिए, इसे रात में शर्म, छल और भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ करना पड़ता है।’ महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने शिवसेना पर निशाना साधते हुए मराठी में ट्वीट किया- ‘यह शिवसेना (shivsena) का समय है। आप सरकार में हैं, आप इसे रोक सकते हैं। महायुति (महागठबंधन) अधिक महत्वपूर्ण है या पेड़ों की बड़ी हानि?’
पुलिस ने रोके रास्ते
मुंबई पुलिस ने उत्तर-पश्चिम मुंबई के मरोल-मरोसी, पवई और गोरेगांव उपनगरों में आरे कॉलोनी में प्रवेश के रास्ते बंद कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव रूबेन मस्करनहास ने कहा कि उन्हें और कई लोगों को हिरासत में लिया गया और बाद में रिहा कर दिया गया।
हिरासत में कई महिलाएं
कई जनजातीय महिलाओं को अभी भी अलग-अलग पुलिस स्टेशनों पर हिरासत में रखा गया है। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा 2,646 पेड़ों की कटाई को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज करने के बाद पिछले 12 घंटों में 400 से अधिक पेड़ काट दिए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो